Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

अमृतसर एएसआई हत्या मामला: पंजाब के डीजीपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, कांग्रेस-भाजपा ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Updated on Friday, September 18, 2026 18:55 PM IST

अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह की हत्या के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और कहा कि मामले की जांच चल रही है। डीजीपी गौरव यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मैंने अभी इस मामले से जुड़ी घटना वाली जगह का मुआयना किया है। इससे पहले, मैं पीड़ित परिवार से मिला और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।" डीजीपी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। अब तक सामने आए तथ्यों से पता चलता है कि यह घटना रात करीब 12.30 बजे हुई। कल रात करीब 9.30 बजे हमलावरों ने दोपहिया वाहन पर उनका पीछा किया औरपिस्तौल से बहुत करीब से गोली मारी। हमें घटनास्थल से एक खाली कारतूस मिला है, जिसे अभी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले हैं। उन्हें पीछे से, गर्दन के पिछले हिस्से के पास एक गोली लगी। मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा।


उधर,एएसआई हरजीत सिंह की हत्या के बाद कांग्रेस और भाजपा ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पार्टी नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि यह घटना दिखाती है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति इस समय सबसे खराब है।
कांग्रेस नेता राजकुमार वेरका ने कहा कि इस घटना से साफ हो जाता है कि राज्य सरकार की कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये कोई नई बात नहीं है। हजारों कत्ल हो रहे हैं। लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब समय आए और इस सरकार को बाहर करे।


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अमृतसर में एएसआई की हत्या की निंदा की। पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष रविकरण सिंह काहलों ने समाचार एजेंसी से कहा, "पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति इस समय सबसे खराब है। दिनदहाड़े लोगों को गोली मारी जा रही है और पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। आज हमारे पुलिसकर्मी एएसआई हरजीत सिंह, जो अमृतसर के गेट हकीमा में तैनात थे, की गोली मारकर हत्या कर दी गई।"


उन्होंने कहा, "मैं इस घटना की निंदा करता हूं और पंजाब पुलिस से अपील करता हूं कि वे अपनी कोशिशें तेज करें और पंजाब को बचाने के लिए इन सभी असामाजिक तत्वों का सफाया करें।"
भाजपा नेता एचएस फूलका ने कहा, "पंजाब में कानून-व्यवस्था की हालत बहुत खराब है। हालात इतने बुरे हैं कि गैंगस्टर और ड्रग तस्कर राज्य पर राज कर रहे हैं। पंजाब में यही स्थिति है। राज्य बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है।"

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X