Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

हरियाणा

₹10 हजार रिश्वत लेते हल्का फील्ड कानूनगो गिरफ्तार, एसीबी ने भिवानी तहसील में की कार्रवाई

Updated on Friday, September 18, 2026 19:00 PM IST

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) के उपकेंद्र भिवानी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तहसील भिवानी में तैनात हल्का फील्ड कानूनगो अशोक को ₹10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीबी के अनुसार आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 34, दिनांक 18 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच नियमानुसार जारी है।


मकान की पैमाइश रिपोर्ट देने के बदले मांगी रिश्वत
शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि हरियाणा सरकार की पंचायती जमीन पर 20 वर्ष या उससे अधिक समय से कब्जे के आधार पर बने मकानों के स्वामित्व संबंधी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया गया था। शिकायतकर्ता के जानकार का गांव मुण्ढाल खुर्द, जिला भिवानी में पंचायती जमीन पर करीब 25 वर्षों से मकान बना हुआ है। मकान का क्षेत्रफल लगभग 215 वर्ग गज बताया गया है।

शिकायत के मुताबिक, मकान की निशानदेही और पैमाइश करवाने के लिए 18 जुलाई 2026 को ऑनलाइन आवेदन किया गया था। आरोप है कि तहसील भिवानी में तैनात हल्का फील्ड कानूनगो अशोक ने मकान की पैमाइश की नकल रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध करवाने के बदले ₹10,000 रिश्वत की मांग की।


एसीबी ने जाल बिछाकर पकड़ा
शिकायत मिलने के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उपकेंद्र भिवानी की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान अशोक को शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत लेते मौके पर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
एसीबी ने बताया कि पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई। मामले की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X