Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

हिमाचल प्रदेश

सीबीएसई स्कूलों में प्रतिनियुक्ति के लिए 45 पदों पर शिक्षकों की काउंसलिंग

Updated on Friday, September 18, 2026 21:03 PM IST

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में प्रतिनियुक्ति के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है। निदेशालय स्कूल शिक्षा की ओर से 18 सितंबर 2026 को जारी नोटिस के अनुसार जीव विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान विषयों के लिए कुल 45 रिक्त पद उपलब्ध हैं। इन पदों पर चयन स्क्रीनिंग टेस्ट की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
जारी Annexure-B के अनुसार जीव विज्ञान में 14 पद, भौतिकी में 14 पद और रसायन विज्ञान में 17 पद रिक्त हैं। जीव विज्ञान के पद विभिन्न सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में हैं, जिनमें बिलासपुर, हटवार, भड़ारी, फतेहपुर, इंदौरा, गरली, अपर लांबागांव, काजा, बल्देयान, मतियाना, अंबोया, पांवटा साहिब, सोलन और धर्मसाल महांता शामिल हैं।
इसी तरह भौतिकी के 14 पद किहार, सुजानपुर टीहरा, भवारना, नगरोटा सूरियां, छोटा शिमला, रामपुर बुशहर, काफ्ता, सराहन (कुल्लू), पांवटा साहिब, राजगढ़, बरोटीवाला, जोगों और नाहन स्थित स्कूलों में हैं। पांवटा साहिब के पीएम श्री सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में भौतिकी के दो पद रिक्त दर्शाए गए हैं।
रसायन विज्ञान में 17 पदों के लिए चौवारी, भोरंज, भाबानगर, सुजानपुर टीहरा, धलियारा, प्रागपुर, सलेटी, नगरोटा सूरियां, भाबानगर, चौंतरा, करसोग, रोहड़ू, नेरवा, पांवटा साहिब, सराहन (कुल्लू) और भवारना के स्कूलों को सूची में शामिल किया गया है। पांवटा साहिब में रसायन विज्ञान के दो पद हैं।
मेरिट सूची भी जारी
स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर तैयार मेरिट सूची में भौतिकी के 190 और रसायन विज्ञान के 240 अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी किए गए हैं। इन शिक्षकों को काउंसलिंग के दौरान उपलब्ध स्कूलों में अपनी प्राथमिकता देनी होगी। आवेदनकर्ता पांच से अधिक स्कूलों का विकल्प भी दे सकते हैं। इसके लिए अतिरिक्त पृष्ठ लगाए जा सकते हैं और स्कूलों की संख्या की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है, बशर्ते स्कूल Annexure-B की सूची में शामिल हों।
नोटिस के अनुसार काउंसलिंग में शामिल होने वाले शिक्षकों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। अपनी बारी निकल जाने के बाद काउंसलिंग के संबंध में किसी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा और अनुपस्थित रहने पर उम्मीदवारी स्वतः रद्द मानी जाएगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग की तारीख को लेकर प्रत्येक योग्य शिक्षक को अलग से सूचना नहीं दी जाएगी।
घोषणा पत्र में शिक्षकों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि 13 फरवरी 2026 की कटऑफ तिथि को उनके पास न्यूनतम दो वर्ष की शेष सेवा हो। प्रधानाचार्यों के लिए यह अवधि तीन वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा उनके विरुद्ध लंबित अनुशासनात्मक कार्रवाई, गंभीर दंड अथवा निर्धारित श्रेणी के आपराधिक मामलों से संबंधित शर्तें भी लागू होंगी। चयन नियमों एवं पात्रता की पुष्टि के अधीन रहेगा।
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X