Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

हिमाचल प्रदेश

कोटशेरा कॉलेज में युवा महोत्सव का रंगारंग समापन, वाग्मिता और कॉलाज में प्रथम स्थान

Updated on Friday, September 18, 2026 21:18 PM IST

 
शिमला : राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा, चौड़ा मैदान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव ‘ग्रुप-1 रचनात्मकता’ का शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। 16 से 18 सितंबर तक चले इस महोत्सव में प्रदेश के करीब 60 महाविद्यालयों से लगभग 600 विद्यार्थियों ने 11 विभिन्न रचनात्मक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अतिरिक्त महाधिवक्ता मोहिंदर जेरेक, राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. नरेश वर्मा, भौतिकी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. बृजेश चौहान और कोटशेरा कॉलेज के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. राजेश चौहान सहित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी मौजूद रहे।
कोटशेरा कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए वाग्मिता (हिंदी एलोक्यूशन) और कॉलाज मेकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में कोटशेरा के उमेश कुमार और मुकेश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वह कुलपति से पहले एक शोधकर्ता हैं। उन्होंने अपने 33 वर्षों के शोध अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन में मिली असफलताएं भी सफलता की यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। असफलता सीखने का पड़ाव है और संघर्ष जीवन का हिस्सा है। उन्होंने युवाओं को कड़ी मेहनत करने के साथ आपसी प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग और मिलकर काम करने का संदेश दिया।
कोटशेरा कॉलेज से अपने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कुलपति ने कहा, “कोटशेरा मेरा दूसरा घर है।” उन्होंने कहा कि कॉलेज में आते ही सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने आंतरिक शक्ति को मजबूत करने और युवाओं को अपने लक्ष्य के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में पांच अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं और छठे केंद्र को स्वीकृति मिल चुकी है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए युवा महोत्सव की सफलता के लिए पीटीए, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स एंड रेंजर्स और छात्र स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना की। आयोजन में सहयोग के लिए सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड, इंडियन बैंक एमबीडी ग्रुप और मिन्ची’ज जूस कंपनी का भी धन्यवाद किया।
आयोजन सचिव डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि महोत्सव में क्विज, वाग्मिता, अंग्रेजी एलोक्यूशन, वाद-विवाद, डिबेट, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, कॉलाज मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली और कार्टूनिंग जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X