Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, बोलीं-युवाओं को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी

Updated on Saturday, September 19, 2026 15:50 PM IST

पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शुरू की गई ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दूसरे दिन शनिवार को श्री फतेहगढ़ साहिब की पवित्र धरती से हुई। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेका और कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने के लिए पूरा देश इस अभियान के साथ है। मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह भूमि छोटे साहिबजादों की शहादत की स्मृति से जुड़ी है और यहां से पंजाब के लोगों को नशे के खिलाफ लड़ाई के लिए शक्ति मिलने की प्रार्थना की गई है। पंजाब जिस तरह नशे की गिरफ्त में है, उसके खिलाफ हम सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। हमें पंजाब और युवाओं को सुरक्षित करना है। इस लड़ाई में पूरा देश पंजाब के साथ है। दिल्ली पंजाब के साथ है और मैं भी पंजाब के साथ हूं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ यह संकल्प गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचना चाहिए तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। यात्रा के कार्यक्रम से पहले रेखा गुप्ता ने नशे की समस्या से प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवारों की परेशानियां सुनीं और उनके दुख में शामिल हुए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने की जरूरत है।


भाजपा पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भी लोगों से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशे से मुक्त कराने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।
सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, "नशा मुक्त पंजाब के संकल्प के साथ फतेहगढ़ साहिब की पावन धरती पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद हुआ। आइए, मिलकर नशे के विरुद्ध इस जनसंकल्प को पंजाब के घर-घर तक पहुंचाएं और अपनी युवा पीढ़ी के सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट हों।"

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X