Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

पंजाब: भगवंत मान के काफिले का सामने अंडे-टमाटर लेकर पहुंचे रवनीत बिट्टू, पुलिस ने हिरासत में लिया

Updated on Saturday, September 19, 2026 15:52 PM IST

लुधियाना : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू अपने काफिले पर हुए हमले के एक दिन बाद शनिवार को लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान का विरोध करने के लिए पहुंचे। काफी देर हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने समर्थकों के साथ लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) गेट के पास विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान, वहां से मुख्यमंत्री भगवंत मान का काफिला गुजर रहा था। बिट्टू अपने हाथों में टमाटर, अंडे और एक छोटी बोतल में शराब लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। मुख्यमंत्री भगवंत मान को लुधियाना में एक कार्यक्रम में शामिल होना था।मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने रवनीत बिट्टू और उनके समर्थकों को भगवंत मान के काफिले की ओर बढ़ने से रोका। इसी बीच बिट्टू ने उनके काफिले के दौरान उन्हें टमाटर और शराब की बोतलें दिखाईं। काफी देर हंगामा होता रहा और सीएम मान का काफिला गुजर जाने के बाद बिट्टू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


भाजपा नेता बिट्टू ने कहा कि उन्होंने यह सब (अंडे-टमाटर) उन तक पहुंचाने की कोशिश की है। बिट्टू ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता दूसरे राज्यों में भी आम आदमी पार्टी के नेताओं का विरोध करेंगे।
अपने खिलाफ दर्ज केस को लेकर उन्होंने कहा कि बेशक यह केस उनके खिलाफ दर्ज है, वह डरने वाले नहीं हैं। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि बेशक शुक्रवार को एक धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में उन पर हमला करने की कोशिश की गई थी। लेकिन अगर उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है, तो हमारे खिलाफ क्यों दर्ज होगा।


इससे पहले, शुक्रवार को बटाला में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला हुआ। कुछ लोगों ने उनके काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके। इस हमले के बाद बिट्टू ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए और तीन हमलावरों को पकड़ने का दावा किया।
बिट्टू शुक्रवार को ड्रग्स के खिलाफ भाजपा की यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी बीच बटाला के घासीतपुर गांव के पास उनके काफिले पर हमला हुआ। कई लोगों ने अंडे और टमाटर फेंके। बिट्टू ने दावा किया कि इस हमले में उनकी गाड़ी के शीशे भी टूटे। उनमें से कुछ के पास हथियार भी थे।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X