Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

हरियाणा

ईडी की रेड पर भड़के गोपाल कांडा: बोले- 'बिना नोटिस कार्रवाई से कारोबारियों में फैला डर, कोई अवैध लेनदेन नहीं हुआ'

Updated on Saturday, September 19, 2026 20:22 PM IST

हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अपने फार्महाउस और कार्यालय में की गई छापेमारी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांडा ने कहा कि बिना जांच-पड़ताल और कागजी साक्ष्यों के इस तरह की रेड से न केवल अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि इससे सरकार की साख पर भी असर पड़ रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच होना जरूरी है।

हलोपा राज्य की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए के सहयोगी दलों में शामिल है। पिछला विधानसभा चुनाव हलोपा और भाजपा ने मिलकर लड़ा था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह छापेमारी रियल एस्टेट कंपनी वाटिका लिमिटेड के साथ 2008 में हुई 248.46 करोड़ रुपये की जमीन के एक सौदे की जांच के लिए की थी। ईडी को संदेह था कि वाटिका ग्रुप से डायवर्ट किया गया फंड गोपाल कांडा की कंपनियों में ट्रांसफर किया गया था।

गोपाल कांडा ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि ईडी को लगा था कि 35 करोड़ रुपये की एक एंट्री वाटिका ग्रुप से हमारी कंपनी में गई है और पैसा वापस नहीं आया, जबकि सच्चाई यह है कि 35 करोड़ की ऐसी कोई भी एंट्री वाटिका ग्रुप और गोपाल कांडा की कंपनी की तरफ से पेंडिंग नहीं थी। यह अपनी तरह का पहला ऐसा मामला है, जब एक एंट्री के शक पर ईडी ने रेड की है।

हलोपा प्रमुख ने ईडी की इस अचानक कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताया और अधिकारियों से सीधा सवाल किया कि बिना किसी पूर्व नोटिस के इस तरह की रेड कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वाटिका ग्रुप की ओर से पहले ही यह कहा जा चुका है कि गोपाल कांडा अथवा उनकी कंपनी के बीच कोई एंट्री या राशि पेंडिंग नहीं है। ऐसे में बिना किसी नोटिस और आधार के इस तरह सीधे रेड डालना उत्पीड़न है।

गोपाल कांडा ने आशंका जताई कि ईडी के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से सरकार और उन्हें बदनाम करने की नीयत से यह कार्रवाई की गई है। बिना जांच-पड़ताल और कागजी साक्ष्यों के इस तरह की रेड से सरकार की साख पर भी असर पड़ रहा है। यदि बिना किसी नोटिस के ऐसी कार्रवाई होती रही तो व्यापारियों, उद्यमियों और कारोबारियों में भय पैदा होता रहेगा और उनकी साख पर विपरीत असर पड़ेगा।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X