Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के बीच CM रेखा गुप्ता का बयान, बोलीं- "नशे की जंजीर तोड़ने की जरूरत"

Updated on Saturday, September 19, 2026 20:29 PM IST

भाजपा की ओर से पंजाब भर में निकाली जा रही ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दूसरे दिन की शुरुआत श्री फतेहगढ़ साहिब से की गई। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। जनता को संबोधित करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि पंजाब हमारे गुरुओं और किसानों की धरती है। छोटे साहिबजादों की शहादत की गवाह भी यही धरती है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है। रेखा गुप्ता ने इस दौरान आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी तीखे शब्दों में हमला बोला।


‘पंजाब में गली-गली बिक रहा नशा’
नशे के मुद्दे पर बोलते हुए रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि पंजाब के लोगों को नशे की ओर धकेला गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के हर शहर और गली में नशा बिक रहा है। गुलजार सिंह आत्महत्या मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गुलजार सिंह का क्या कसूर था? उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि उनके शहर में ड्रग माफिया काम कर रहा है और खुलेआम नशा बिक रहा है। रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि यह सवाल वित्त मंत्री हरपाल चीमा को पसंद नहीं आया और गुलजार सिंह को इतना बदनाम व प्रताड़ित किया गया कि अब उन्होंने आत्महत्या की या उनकी हत्या हुई, इसका फैसला जनता को करना है।


पंजाब सरकार पर ड्रग माफिया के साथ मिलीभगत के आरोप
रेखा गुप्ता ने कहा कि पंजाब में गुलजार सिंह जैसे हजारों माता-पिता हैं, जिनके बेटे नशे की वजह से बर्बाद हो गए हैं, लेकिन उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने पंजाब सरकार पर ड्रग माफिया के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पांच साल बीत जाने के बावजूद आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब से नशा खत्म नहीं कर पाई है। पंजाब ड्रग माफिया के सामने नहीं झुक सकता। अब पंजाब नशे के खिलाफ एकजुट हो गया है और नशे की जिस जंजीर में पंजाब जकड़ा हुआ है, उसे तोड़ने का समय आ गया है।


‘दिल्ली से भगाया, अब पंजाब से भगाने की बारी’
रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के अपने नेता अगर ड्रग माफिया में शामिल हों तो यह पंजाब के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गरीब और गरीब होता जा रहा है, जबकि सरकारी प्रतिनिधि अमीर होते जा रहे हैं और उनके महल बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता यह सब अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती। “जिन्हें दिल्ली से भगाया था, अब उन्हें पंजाब से भगाने की बारी है”, ऐसा कहते हुए रेखा गुप्ता ने दावा किया कि पंजाब से नशा खत्म करने के लिए पूरा देश पंजाब के साथ है।

 

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X