Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

हिमाचल प्रदेश

Shimla: 2 दिवसीय हिमाचल दौरे पर आएंगी रजनी पाटिल, लेंगी जमीनी फीडबैक

Updated on Saturday, September 19, 2026 20:32 PM IST

शिमला : मिशन 2027 की तैयारियों के बीच कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल 24 सितम्बर से 2 दिवसीय हिमाचल दौरे पर आएंगी। इस दौरान वह पार्टी के जिला, ब्लॉक और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों से रू-ब-रू होकर संगठन की जमीनी हकीकत का सीधा फीडबैक लेंगी। माना जा रहा है कि इस दौरान निष्क्रिय पदाधिकारियों का पूरा रिपोर्ट कार्ड जांचा जाएगा और सुस्त नेताओं पर कार्रवाई की गाज भी गिर सकती है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार रजनी पाटिल के दौरे की शुरूआत 24 सितम्बर को सोलन से होगी, जहां वह जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।


इसके अगले दिन 25 सितम्बर को वह शिमला स्थित प्रदेश पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इन बैठकों में मुख्य रूप से बीते 3 महीनों के दौरान संगठन की गतिविधियों और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में पदाधिकारियों से उनके स्तर पर किए गए संगठनात्मक काम का भी का पूरा रिकॉर्ड तलब किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों और पार्टी विधायकों से भी वह अलग से मुलाकात कर सकती हैं। सूचना के अनुसार उनके उक्त दौरे के बाद प्रदेश कांग्रेस के कुछ पदों पर नए चेहरों की नियुक्तियां भी की जा सकती हैं। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार पहले ही अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप चुके हैं।


किन्नौर कांग्रेस विवाद सुलझाने के होंगे प्रयास
संगठनात्मक समीक्षा के साथ-साथ इस दौरे में किन्नौर कांग्रेस के भीतर सुलग रहे विवाद पर भी रजनी पाटिल राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और किन्नौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी से भी बातचीत कर सकती हैं। दोनों पक्षों से बातचीत कर वह पूरे विवाद को सुलझाने का प्रयास करेंगी, ताकि सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।

 

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X