Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

हरियाणा

कालका-पिंजौर में सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने की जरूरत : सैलजा

Updated on Saturday, September 19, 2026 20:46 PM IST

कालका/पिंजौर : पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करना चाहिए। कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनें और समाधान के लिए उचित मंच पर मजबूती से आवाज उठाएं। संगठन की असली ताकत सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता होते हैं।
कुमारी सैलजा शनिवार को कालका विधानसभा क्षेत्र के पिंजौर स्थित के फार्म में आयोजित कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। सम्मेलन की अध्यक्षता कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने की। कार्यक्रम में पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर कुमारी सैलजा का स्वागत किया।


कुमारी सैलजा ने कालका-पिंजौर क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां सड़कों की स्थिति में सुधार की आवश्यकता है। कई स्थानों पर सड़कें खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण आधार होती हैं, इसलिए इनकी समय पर मरम्मत और नियमित देखभाल सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने की जरूरत बताई।


कुमारी सैलजा ने कहा कि क्षेत्र के कई हिस्सों में नियमित रूप से पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को परेशानी होती है। कभी पानी की आपूर्ति होती है और कभी लंबे समय तक लोगों को इंतजार करना पड़ता है। आम जनता को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। प्रशासन को नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।


उन्होंने कहा कि कालका-पिंजौर क्षेत्र में बड़ी आबादी रहती है, इसलिए यहां की सड़कों, पेयजल और अन्य जनसुविधाओं को जनसंख्या की जरूरत के अनुसार विकसित किया जाना आवश्यक है। विकास योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखाई देना चाहिए और लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होना चाहिए।
कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के नेतृत्व में दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक और बूथ स्तर पर अधिक से अधिक बैठकें आयोजित की जाएं। कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में लोगों से सीधा संवाद करें तथा उनकी समस्याओं को संगठन और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं। कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करना होगा।


अधिवेशन में संगठन की आगामी गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, पंचकूला विधायक चंद्रमोहन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी डेलीगेट अजय सिंगला, ब्लॉक अध्यक्ष कालका सुनील शाम, जिला अध्यक्ष संजय, अश्वनी नागरा, एसपी अरोड़ा, विजय बंसल, जिला परिषद अध्यक्ष सुनील शर्मा, नरेश मान, गुरभाग सिंह धमाला, रघुवीर सोढ़ी और संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X