Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

केतन अग्रवाल हत्याकांड: 5053 पन्नों की चार्जशीट में साजिश का पूरा ब्योरा

Updated on Sunday, September 20, 2026 12:49 PM IST

पुणे : केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुणे ग्रामीण पुलिस ने 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे को आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में पांच प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान भी शामिल हैं। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने समाचार एजेंसी को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने शुरुआत में केतन को अपंग करने और गंभीर रूप से घायल करने की साजिश रची थी। इसके लिए उन्होंने दूसरे राज्यों के कुछ लोगों से संपर्क किया था। बाद में उन्हें लगा कि बाहरी व्यक्ति के पकड़े जाने से मामला सामने आ सकता है, इसलिए योजना बदल दी गई। पुलिस के अनुसार, संपर्क किए गए लोगों में से एक इस मामले में गवाह बन गया। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर खुद केतन की हत्या करने का फैसला किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने हत्या से जुड़ी फिल्में देखीं, पुलिस से बचने के तरीकों से संबंधित कई पॉडकास्ट सुने और इस दौरान मेघालय के सोनम हत्याकांड का भी अध्ययन किया।


पुलिस के मुताबिक, मार्च 2026 से हत्या की साजिश पर काम शुरू हुआ और मई में हत्या की योजना बनाई गई।
मई के आखिर में सिया और चेतन लोणावला गए और टाइगर प्वाइंट समेत कई पहाड़ी इलाकों की रेकी की। पुलिस के अनुसार, टाइगर प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की बात उनके ध्यान में आई थी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लोहगढ़ को इसलिए चुना क्योंकि मार्च 2025 में वहां एक महिला की मौत हुई थी। आरोपियों को कथित तौर पर लगा कि केतन की मौत को सेल्फी लेते समय पहाड़ से गिरने की घटना बताया जा सकता है।


पुलिस के अनुसार, 4 जून को सिया ने लोहगढ़ जाने की जिद की थी। आरोपियों की योजना बाली जाने से पहले केतन की हत्या करने की थी। 6 जून को प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली जाने के दौरान सिया ने कथित तौर पर खालापुर के एक कैफे के वॉशरूम में केतन का पासपोर्ट फाड़कर फेंक दिया। इसके कारण बाली जाने की योजना पूरी नहीं हो सकी।
इसके बाद 14 जून को सिया और केतन लोहगढ़ गए। पुलिस के अनुसार, सिया ने केतन को धक्का देने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं गिरा। इसके बाद उसने कथित तौर पर 'सांप आया' कहकर बहाना बनाया, लेकिन यह कोशिश भी सफल नहीं हुई।


पुलिस ने बताया कि इसके बाद तीनों ने 'माही' नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। इस अकाउंट के लिए उनके परिचित एक लड़की की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था।
पुलिस के अनुसार, 18 जून को इसी अकाउंट से केतन को संदेश भेजा गया कि वह सिया को लोहगढ़ लेकर आए, जहां उसका जन्मदिन मनाकर उसे सरप्राइज दिया जाएगा। पुलिस का दावा है कि इस पूरी योजना के पीछे रितेश हांगे था।


चार्जशीट के अनुसार, चेतन चौधरी गढ़ पर जाने वाले एक दूसरे रास्ते से ऊपर पहुंचा और मंदिर में जाकर बैठ गया। बाद में सिया ने उसे इशारा किया। केतन का ध्यान दूसरी ओर होने पर सिया ने कथित तौर पर पीछे से उसके कंधे पर धक्का दिया और चेतन ने उसके पैर पर धक्का दिया। इसके बाद चेतन ने कथित तौर पर उसे लात मारी, जिससे केतन नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद 'माही' नाम का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया गया। पुलिस ने जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्यों समेत अन्य सामग्री भी जुटाई, जिसे चार्जशीट का हिस्सा बनाया गया है।

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X