Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के बाहर करंट लगने से एक बच्ची की मौ*त, 4 की हालत गंभीर

Updated on Sunday, September 20, 2026 12:55 PM IST

मुंबई : मुंबई के लालबाग इलाके में रविवार रात करीब 2 बजे गणपति पंडाल के बाहर करंट लगने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना लालबाग के कालाचौकी क्षेत्र में दत्ताराम लाड मार्ग पर स्थित कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के पास हुई। गणपति उत्सव के दौरान लालबाग इलाके में भारी भीड़ जमा थी। इसी बीच, अचानक पंडाल में बिजली का करंट फैलने से अफरातफरी मच गई। अचानक बिजली का करंट फैलने से 2 लड़के और 3 लड़कियां इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गईं। हादसे के तुरंत बाद सभी पांचों पीड़ितों को भायखला स्थित मसीना अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने एक 8 वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया।


अन्य घायलों में से एक लड़की की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए परेल स्थित ग्लोबल अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। वहीं, मसीना अस्पताल में भर्ती शेष तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और वे आईसीयू में भर्ती हैं।
इससे पहले, जलगांव के एक 25 वर्षीय युवक की मुंबई में लालबागचा राजा गणेश पंडाल के पास मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ 'लालबागचा राजा' के दर्शन के लिए लाइन में खड़ा था। इसी दौरान अचानक वह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जयदीप मेघराज नेमाडे के रूप में हुई।


मृतक के चाचा प्रमोद नेमाडे ने बताया कि वह 17 सितंबर की रात को निकले थे। हमें मेरे दूसरे बेटे का फोन आया जो उनके दोस्तों के साथ था, जिसके बाद हम तुरंत वहां पहुंचे। वह हर साल अपने चार दोस्तों के साथ वहां जाता था। उसे पहले से कोई बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं थी। वह पूरी तरह स्वस्थ था। जब वह लाइन में खड़े होकर अंदर गया, तो उसे सांस लेने में दिक्कत हुई, इसलिए वह बाहर निकला और अचानक गिर पड़ा था।

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X