Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

आरपीएफ स्थापना दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

Updated on Sunday, September 20, 2026 13:40 PM IST

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, “रेल यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध आरपीएफ के जवानों को रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा गया, “राष्ट्र की जीवन रेखा ‘भारतीय रेल’ एवं करोड़ों यात्रियों की सुरक्षा में रत ‘रेलवे सुरक्षा बल’ के स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ‘यशो लभस्व’ सूत्रवाक्य आपकी सत्यनिष्ठा, अटूट समर्पण व कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है। हमें आप पर गर्व है।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के स्थापना दिवस पर देश की रेल सुरक्षा में समर्पित सभी वीर जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के कारण देशवासियों की रेल यात्रा सुरक्षित एवं निर्बाध रहती है। राष्ट्रसेवा के प्रति आपके समर्पण को नमन।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर आरपीएफ के सभी जवानों और उनके परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं। करोड़ों रेल यात्रियों की सुरक्षा हो, संकट में किसी यात्री की सहायता हो या रेलवे संपत्तियों की रक्षा, आरपीएफ के हमारे जवान सदैव सेवा और कर्तव्य की भावना से तत्पर रहते हैं। आपकी सजगता, साहस और सेवाभाव सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति देश के विश्वास को और मजबूत करते हैं।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “अविचल दृढ़ता, निरंतर सतर्कता और सतत प्रयास से भारतीय रेल यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने में तत्पर ‘रेलवे सुरक्षा बल’ के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! रेलवे की सुरक्षा एवं यात्रियों की सेवा में आरपीएफ जवानों का समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा सराहनीय है। आपकी सजगता और प्रतिबद्धता भारतीय रेल को सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारतीय रेल की सुरक्षा और यात्रियों की सेवा में सदैव तत्पर रेलवे सुरक्षा बल के सभी जांबाज जवानों एवं अधिकारियों को रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! यात्रियों की सुरक्षा, रेल संपत्ति की रक्षा और सुचारु रेल संचालन में रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा सराहनीय है।”

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “देश के सबसे बड़े यातायात माध्यम रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा, सेवा और विश्वास को निरंतर सुदृढ़ करने वाले रेलवे सुरक्षा बल के सभी वीर जवानों एवं कर्मियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में आपका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप सभी के साहस, सतर्कता और समर्पण को सादर नमन।”

बता दें कि हर वर्ष 20 सितंबर को रेलवे सुरक्षा बल का स्थापना दिवस मनाया जाता है। 20 सितंबर, 1985 को संसद ने आरपीएफ अधिनियम में संशोधन करके इसे “संघ के एक सशस्त्र बल” का दर्जा दिया था। इसका आदर्श वाक्य ‘यशो लभस्व’ है, जिसका हिंदी अर्थ ‘यश प्राप्त करो’ है।

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X