Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

आईआईएएस में 24-25 सितंबर को आत्मनिर्भर भारत पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

Updated on Sunday, September 20, 2026 20:10 PM IST

शिमला  : भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), शिमला की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 24 और 25 सितंबर को ‘आत्मनिर्भर भारत की संधान यात्रा: अतीत से वर्तमान और भविष्य की ओर’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें देशभर के शिक्षाविद, चिंतक, शोधकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा, भारतीय विकास-दृष्टि और विकसित भारत@2047 की आकांक्षा पर मंथन करेंगे।
संगोष्ठी का उद्घाटन 24 सितंबर को होगा। उद्घाटन सत्र में पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि होंगे, जबकि समापन सत्र में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आईआईएएस के निदेशक प्रो. हिमांशु कुमार चतुर्वेदी के अनुसार, संगोष्ठी का उद्देश्य आत्मनिर्भरता को केवल आर्थिक या तकनीकी क्षमता तक सीमित न रखकर मानव विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक समरसता, सुशासन, नवाचार और राष्ट्रीय चेतना से जोड़कर समझना है। संगोष्ठी में स्वराज और स्वदेशी से लेकर आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत@2047 तक की वैचारिक यात्रा पर भी चर्चा होगी।
एकात्म मानव दर्शन पर होगा विशेष विमर्श
संगोष्ठी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन के संदर्भ में भारतीय विकास-दृष्टि पर विशेष चर्चा होगी। बदलती वैश्विक परिस्थितियों में इस दर्शन की प्रासंगिकता, समावेशी विकास और सतत विकास के संदर्भ में इसके विभिन्न आयामों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।
इसके अलावा वैश्विक आर्थिक और तकनीकी बदलाव, पर्यावरणीय चुनौतियां, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, ग्रामीण विकास, महिला भागीदारी, सामाजिक विषमता और शासन व्यवस्था जैसे विषय भी चर्चा के केंद्र में रहेंगे।
ग्रामीण विकास से तकनीक तक कई विषयों पर चर्चा
संगोष्ठी में ‘समग्र शिक्षा और आत्मनिर्भर भारत’, ‘आत्मनिर्भर भारत के लिए समग्र स्वास्थ्य’, ‘एकात्म मानव दर्शन और समग्र ग्रामीण विकास’, ‘लैंगिक पूरकता—विकसित भारत के लिए महिला-नेतृत्व वाला विकास’ तथा ‘एकात्म मानव दर्शन और सामाजिक समरसता’ जैसे विषयों पर सत्र आयोजित होंगे।
दीनदयाल शोध संस्थान के उपाध्यक्ष अतुल जैन एकात्म मानव दर्शन और समग्र ग्रामीण विकास पर विचार रखेंगे। पद्मश्री चैतराम पवार बारिपाड़ा एकीकृत विकास परियोजना का केस स्टडी प्रस्तुत करेंगे। तकनीकी विकास और विकसित भारत के संबंधों के साथ उभरती तकनीकी चुनौतियों पर भी विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।
देशभर के विद्वान होंगे शामिल
राष्ट्रीय संगोष्ठी में राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) की कुलपति प्रो. शशिकला वांजरी, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह, नॉर्थ लखीमपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकुल बोरा, गुजरात विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. नीरजा गुप्ता, यूजीसी की पूर्व सदस्य एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा की पूर्व प्रो-वाइस चांसलर प्रो. सुषमा यादव, दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. निधि चतुर्वेदी, सिक्किम विश्वविद्यालय की प्रोफेसर वीणू पंत और महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के पूर्व कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा सहित कई विद्वान भाग लेंगे।
इसके अलावा स्वास्थ्य, अर्थशास्त्र, कानून, ग्रामीण विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक नीति और शासन से जुड़े विशेषज्ञ भी विभिन्न सत्रों में अपने विचार रखेंगे।
आईआईएएस के अनुसार, दो दिवसीय संगोष्ठी का व्यापक उद्देश्य भारत की सभ्यतागत विरासत, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की आकांक्षाओं के बीच संवाद स्थापित करना है। इसमें इस बात पर विचार होगा कि आत्मनिर्भरता को आर्थिक और तकनीकी क्षमता के साथ-साथ मानव विकास, सामाजिक समावेशन, पर्यावरणीय स्थिरता और संस्थागत क्षमता के व्यापक संदर्भ में किस प्रकार समझा जा सकता है।
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X