Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा हमारी पहचान का आधार: राज्यपाल

Updated on Sunday, September 20, 2026 20:14 PM IST

 
धर्मशाला : भारत की प्राचीन ज्ञान, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा देश की पहचान का आधार है। आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के दौर में विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत और मानवीय मूल्यों का संरक्षण भी जरूरी है। यह बात हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने शनिवार को कांगड़ा जिले के सिद्धबाड़ी स्थित चिन्मय तपोवन आश्रम में आयोजित ‘चिन्मय अमृत महोत्सव’ की अध्यक्षता करते हुए कही।
चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने मिशन के संस्थापक पूज्य स्वामी चिन्मयानंद जी के जीवन, शिक्षाओं और समाज के लिए उनके योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद जी ने भारतीय दर्शन, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राज्यपाल ने कहा कि भारत की सनातन ज्ञान परंपरा में ज्ञान, साधना, सेवा और मानव कल्याण को विशेष स्थान दिया गया है। इन जीवन-मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने के साथ आधुनिक शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के समान अवसर भी उपलब्ध करवाए जाने चाहिए।
 
गीता जीवन को उद्देश्यपूर्ण बनाने की देती है प्रेरणा
भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि गीता मनुष्य को उद्देश्यपूर्ण और सार्थक जीवन जीने का मार्गदर्शन देती है। यह व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि ज्ञान और भक्ति के साथ सेवा की भावना व्यक्ति को निजी हितों से ऊपर उठकर समाज और मानवता के व्यापक कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी तेजी से मानव जीवन को बदल रहे हैं। ऐसे में आधुनिक विकास को अपनाने के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों और मानवीय मूल्यों को संरक्षित रखना भी जरूरी है।
 
‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना से विश्व कल्याण का संदेश
राज्यपाल ने भारतीय जीवन-दर्शन के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की परंपरा सदैव समस्त मानवता के कल्याण की कामना करती रही है। उन्होंने समाज से सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि उनमें संस्कार, राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों को मजबूत करना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान तिब्बती आध्यात्मिक गुरु परम पावन दलाई लामा का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। स्वामी मित्रानंद ने चिन्मय मिशन की 75 वर्षों की यात्रा तथा स्वामी चिन्मयानंद जी के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कांगड़ा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा, वरिष्ठ आचार्य परमशिखर स्वामी माधवानंद, स्वामी अनुकूलानंद, पद्मश्री क्षमा मैत्रेय, ट्रस्टी डॉ. राजन गुप्ता सहित चिन्मय मिशन के पदाधिकारी, साधक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
 
 
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X