Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

12वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला 25 से 27 सितंबर तक गेयटी थिएटर में होगा आयोजित

Updated on Monday, September 21, 2026 20:47 PM IST

शिमला : 12वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला (IIFS) आगामी 25 से 27 सितंबर, 2026 तक शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में भारत सहित दुनिया भर के फिल्मकारों, कलाकारों, सिनेमा जगत से जुड़े पेशेवरों और सिनेमा प्रेमियों की सहभागिता होगी।

इस वर्ष के फिल्म समारोह में 33 देशों की भागीदारी होगी । समारोह में ईरान, पुर्तगाल, कनाडा, मैक्सिको, नेपाल, संयुक्त राज्य अमेरिका, दक्षिण कोरिया, रूसी संघ, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया, अज़रबैजान, पोलैंड, बांग्लादेश, बुल्गारिया, चीन, स्विट्जरलैंड, मलेशिया, जर्मनी, स्पेन, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, क्रोएशिया, इंडोनेशिया, इटली, फिलिस्तीन, रवांडा, युगांडा, थाईलैंड और यूक्रेन सहित भारत की भागीदारी रहेगी। समारोह में विभिन्न देशों की संस्कृतियों, समाजों और फिल्म निर्माण की परंपराओं को दर्शाने वाली विविध फिल्मों की स्क्रीनिंग की जायेगी ।

फिल्म समारोह में भारत के विभिन्न हिस्सों से भी व्यापक भागीदारी देखने को मिलेगी। देश के 12 राज्यों के फिल्मकार और सिनेमा से जुड़े प्रतिनिधि इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। इनमें केरल, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, मणिपुर, ओडिशा, बिहार और कर्नाटक शामिल हैं।

अमित राय एक प्रसिद्ध लेखक और फिल्म निर्देशक हैं, जो अपनी संवेदनशील और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कहानियों के लिए जाने जाते हैं। उन्हें विशेष पहचान वर्ष 2023 में आई फिल्म OMG 2 से मिली, जिसका उन्होंने लेखन और निर्देशन किया। फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। OMG 2 ने शिक्षा और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषय को प्रभावशाली और मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से व्यापक सराहना मिली तथा इसे 69वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ कहानी (Best Story) का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।

अभिनेता शरीब हाशमी भी फिल्म महोत्सव के पहले दिन, 25 सितंबर को एक विशेष सत्र में दर्शकों से रूबरू होंगे और उनके साथ संवाद करेंगे। शरीब हाशमी एक बहुमुखी भारतीय अभिनेता हैं, जिन्हें अपने सहज अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति के लिए विशेष रूप से सराहा जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की और धीरे-धीरे हिंदी सिनेमा तथा डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। फिल्म ‘फिल्मिस्तान’ में उनके अभिनय को व्यापक सराहना मिली। इस फिल्म ने हिंदी की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता।

शरीब हाशमी ने ‘जब तक है जान’, ‘बत्ती गुल मीटर चालू’, ‘फाइटर’ और ‘धाकड़’ जैसी चर्चित फिल्मों में भी अभिनय किया है। लोकप्रिय वेब सीरीज़ ‘द फैमिली मैन’ में जे.के. तलपड़े के उनके किरदार को दर्शकों ने खासा पसंद किया। हास्य, भावनात्मक गहराई और सहज यथार्थवादी अभिनय का अनूठा संयोजन उनके अभिनय को समकालीन सिनेमा में विशिष्ट पहचान देता है।

प्रसिद्ध फिल्मकार अमित राय दर्शकों से रूबरू होने के लिए एक सेशन लेंगे,अमित राय की फिल्मों की विशेषता सामाजिक विषयों को संवेदनशीलता और प्रभावी कहानी कहने की शैली के साथ प्रस्तुत करना रही है। उनके साथ होने वाला संवाद सत्र युवा फिल्मकारों और सिनेमा के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी और प्रेरणादायक होने की उम्मीद है।

फेस्टिवल डायरेक्टर पुष्प राज ठाकुर ने कहा, “सिनेमा भौगोलिक और सांस्कृतिक सीमाओं से परे जाकर लोगों को जोड़ने का काम करता है। 33 देशों और भारत के 12 राज्यों के फिल्मकारों एवं सिनेमा प्रतिनिधियों की भागीदारी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला के 12वें संस्करण को वास्तव में एक वैश्विक आयोजन बनाती है। हम देश-विदेश के फिल्मकारों और सिनेमा प्रेमियों का शिमला में स्वागत करने और उन्हें सिनेमा के माध्यम से अपनी कहानियां, विचार और अनुभव साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।”

ऐतिहासिक गेयटी थिएटर फिल्म समारोह का प्रमुख आयोजन स्थल होगा। 25 से 27 सितंबर, 2026 तक आयोजित होने वाला 12वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला फिल्मकारों, मीडिया प्रतिनिधियों, फिल्म एवं मनोरंजन उद्योग से जुड़े पेशेवरों, विद्यार्थियों तथा सिनेमा प्रेमियों को शिमला में वैश्विक सिनेमा के इस तीन दिवसीय उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है।

इस समारोह का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, भाषा एवं संस्कृति विभाग , हिमाचल प्रदेश सरकार और हिमालयन वेलोसिटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X