Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

हरियाणा

हरियाणा : फतेहाबाद में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सांसद कुमारी सैलजा करेंगी ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन

Updated on Monday, September 21, 2026 20:52 PM IST

फतेहाबाद : हरियाणा में संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा जी तीन दिवसीय दौरे पर फतेहाबाद जिले में रहेंगी और ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस अधिवेशनों को संबोधित करेंगी। सांसद कुमारी सैलजा का कार्यक्रम 21 सितंबर 2026, सोमवार से शुरू हो रहा है। पार्टी के सशक्त कार्यकर्ता, सशक्त कांग्रेस, सशक्त हरियाणा अभियान के तहत यह अधिवेशन आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन, 21 सितंबर को दो अधिवेशन होंगे। सुबह 10 बजे ब्लॉक टोहाना कांग्रेस अधिवेशन किसान रेस्ट हाउस, टोहाना में आयोजित होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे ब्लॉक रतिया का अधिवेशन जैन समाधि धर्मशाला, बुढलाडा रोड़, रतिया में होगा।


दूसरे दिन, 22 सितंबर मंगलवार को भी दो ब्लॉकों में कार्यक्रम तय है। सुबह 10.30 बजे ब्लॉक नागपुर कांग्रेस अधिवेशन शगुन पैलेस, नजदीक पुलिस चौकी, नागपुर, रतिया में होगा। वहीं दोपहर 2.30 बजे ब्लॉक जाखल का अधिवेशन पंचायत घर, गांव तलवाड़ा, टोहाना में आयोजित किया जाएगा।
तीसरे और अंतिम दिन, 23 सितंबर बुधवार को सुबह 10.30 बजे ब्लॉक भट्टू कांग्रेस अधिवेशन अग्रवाल धर्मशाला, भट्टू में होगा।


इन अधिवेशनों में सांसद कुमारी सैलजा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगी। माना जा रहा है कि इन बैठकों के जरिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को और अधिक मजबूत करने का लक्ष्य है। जिले के सभी ब्लॉकों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस दौरे को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
इससे पहले कांग्रेस नेता ने पेपर लीक, मतदाता सूची में गड़बड़ियों और यूपीआई से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार पेपर लीक होने से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जबकि मतदाता सूची से नाम कटने की शिकायतों के कारण आम लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पेपर लीक के मुद्दे पर कुमारी सैलजा ने कहा था कि लगातार इस तरह की घटनाएं होना गंभीर चिंता का विषय है। इससे न केवल विद्यार्थियों की मेहनत और भविष्य प्रभावित होता है, बल्कि अभिभावकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X