Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित • वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

हरियाणा

आज का युवा समझदार है, कोई भी डूबते जहाज पर चढ़ना नहीं चाहता और कांग्रेस का जहाज तो डूब रहा है : अनिल विज

Updated on Monday, September 21, 2026 20:54 PM IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने और उनकी मां बारे टिप्पणी करने पर कड़ा पलटवार किया और कहा कि राहुल गांधी हिंदुस्तान की संस्कृति को नहीं जानते, मां का क्या स्थान है वो जानते नहीं है और छात्रों को भी खराब कर रहे हैं उनको अच्छे संस्कार देने की बजाय उनकी आदतें बिगाड़ रहे हैं ताकि वह भी जाकर अपनी मां का अपमान करें। आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभी राहुल गांधी भागे-भागे घूम रहे हैं और वह सोचते हैं, इससे उनका राजनीतिक कद बढ़ेगा लेकिन राजनीतिक कद का मतलब प्रजातंत्र में वोट से होता है और राहुल युवाओं के पीछे दौड़ रहे हैं। इसका नतीजा दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव में इनके उम्मीदवार को हराकर एबीवीपी ने इनका जवाब दे दिया है और पंजाब यूनिवर्सिटी में एबीवीपी ने चुनाव जीत के इनका जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि आज का यूथ बहुत समझदार है जबकि इनको गलतफहमी है। लोग इनकी शक्ल देखने के लिए आ जाते हैं लेकिन इनके साथ नहीं है क्योंकि कोई भी डूबते जहाज में चढ़ना नहीं चाहता और कांग्रेस का जहाज तो डूब रहा है।


वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री अनिल विज का पलटवार – कहा, “हमारी दुनिया में सब सही, कांग्रेस के दिमाग में क्या चल रहा है वही जानें"
वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस विधायक डॉ. एचडी रंगनाथ के आरोप की भाजपा ने कभी भारतीय राष्ट्रगान का सम्मान नहीं किया है जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, राष्ट्रगान भी गाते हैं राष्ट्रगीत भी गाते हैं अब इनकी दुनिया में क्या चल रहा है इस बारे में तो वही जानते हैं लेकिन हमारी दुनिया में तो सब कुछ सही हो रहा है। मंत्री विज ने कहा कि भाजपा ने कभी भी महात्मा गांधी की हत्या करने वाले का नाम नहीं लिया।


एसआईआर चुनाव आयोग का निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए एक अभियान है, उसमें सरकार का कोई दखल नहीं : अनिल विज
कांग्रेस ने एसआईआर को 'शाह द्वारा प्रेरित हटाना' बताया और मतदाताओं के नाम 'असामान्य रूप से बड़ी संख्या' में हटाए जाने पर चिंता जताई, के सवाल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि एसआईआर चुनाव आयोग का निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए एक अभियान है, उसमें सरकार का कोई दखल नहीं और यह चुनाव आयोग की ड्यूटी भी है कि जो सही मतदाता है वही अपने मत का प्रयोग करें। जो दूसरे देशों से लाकर बताए जा रहे हैं और जिनकी नागरिकता पर प्रश्न चिन्ह है वह लोग मतदान न कर सके इसलिए एसआईआर करवाया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X