Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित • वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

हरियाणा

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, मानवता की सेवा का सशक्त माध्यम : श्याम सिंह राणा

Updated on Monday, September 21, 2026 20:58 PM IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता, इसलिए हमें अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। राणा सेवा संकल्प अभियान के तहत यमुनानगर जिला के रादौर में नगरपालिका की ओर आयोजित रक्तदान शिविर में सम्बोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री ने रक्तदानियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है तथा एक मनुष्य का रक्त ही दूसरे मनुष्य के काम आता है, जहां एक तरफ रक्तदान दूसरे व्यक्ति की जान बचाता है, वहीं हमें जात-पात व धर्म से ऊपर उठकर मानवता की सच्ची सेवा करने का अवसर भी प्रदान करता है।
राणा ने कहा कि देश व प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस सेवा पखवाड़े के तहत देश व प्रदेश में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत, पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रबुद्ध सम्मेलन, हेल्थ चेकअप, मैराथन इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं और ये सभी कार्यक्रम हमें सेवा भाव राष्ट्र के प्रति समर्पित कार्यों की ओर आकर्षित करते हैं।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। देश व प्रदेश में विकास के नए-नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिलता है, यह एक मानवता की उत्तम मिसाल भी है, हमारे देश का युवा रक्तदान करने में हमेशा अपना योगदान देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया के मरीजों को लगातार रक्त की आवश्यकता होती है, क्योंकि इस बीमारी से पीड़ित मरीजों में रक्त की कमी होती है जिसके कारण मरीजों को समय-समय पर रक्त जरूरत पड़ती है, क्योंकि इस बीमारी में रक्त की कमी के चलते मरीज की मृत्यु हो सकती है तथा रक्त का कोई अन्य विकल्प भी उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य विभाग को रक्त की आवश्यकता होती है, जो रक्तदान शिविरों द्वारा ही एकत्र किया जा सकता है।


कृषि मंत्री ने कहा कि हमें देश के महापुरुषों के जीवन से जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए हमारा दायित्व बनता है कि हमें अपने महापुरूषों के जंयतियों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह की सैर स्वस्थ जीवनशैली का एक सरल और प्रभावी माध्यम है। नियमित रूप से सुबह के समय पैदल चलने से शरीर में सक्रियता बनी रहती है और दिनभर ऊर्जा एवं स्फूर्ति का अनुभव होता है। स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन कुछ समय शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालना बेहद जरूरी है। सुबह का शांत और स्वच्छ वातावरण मन को सुकून प्रदान करता है। नियमित सैर से दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ होती है तथा व्यक्ति स्वयं को अधिक तरोताजा महसूस करता है।


राणा ने कहा कि इसी कड़ी में 25 सितंबर 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंदर देश सेवा का जज्बा भरा हुआ था, उनका मकसद अंत्योदय की भावना से हर योजना का लाभ गरीब व्यक्ति तक पहुंचाना था। इस प्रकार केंद्र व प्रदेश सरकार अंत्योदय की नीति पर चलते हुए प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने रक्तदान शिविर के माध्यम से भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, सरपंचों एवं ग्रामीणों का आह्वान किया कि वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में परिवार सहित अवश्य पहुंचे।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X