Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

नए मुख्यमंत्री कार्यालय पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले—50 करोड़ कार्यालय के लिए, विश्वविद्यालय कैंपस के लिए 20 करोड़ नहीं

Updated on Monday, September 21, 2026 22:36 PM IST

शिमला। मुख्यमंत्री के नए कार्यालय के निर्माण को लेकर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कार्यालय के निर्माण पर खर्च होने वाली राशि पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर सरकार आर्थिक संसाधनों की कमी का हवाला दे रही है, वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
सुधीर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेशवासियों को बधाई है कि सचिवालय में मुख्यमंत्री को नया कार्यालय मिलने जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि नए कार्यालय के निर्माण पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि प्रदेश के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री कार्यालय पर इतनी बड़ी राशि खर्च किए जाने का उदाहरण नहीं रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार को आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपनी प्राथमिकताएं तय करनी चाहिए। सुधीर शर्मा ने कहा कि एक तरफ नए मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि दूसरी ओर केंद्रीय विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाने में सरकार असमर्थता जता रही है।
भाजपा विधायक ने सवाल उठाया कि शिक्षा और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण संस्थानों के लिए धन की कमी क्यों बताई जा रही है, जबकि मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्माण पर इतनी बड़ी राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने सरकार से विकास कार्यों और शिक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता देने की मांग की।
फर्नीचर की कीमतों पर भी उठाए सवाल
सुधीर शर्मा ने नए मुख्यमंत्री कार्यालय में लगाए जा रहे फर्नीचर को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि कार्यालय में लगाए गए कुछ सोफों की कीमत 6 से 7 लाख रुपये प्रति सोफा तक बताई जा रही है और इनके बाकायदा बिल बनाए गए हैं। उन्होंने सरकार से इन खर्चों का ब्यौरा सार्वजनिक करने को कहा। सुधीर शर्मा ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार को ऐसे हालात पैदा नहीं करने चाहिए, जिनमें आने वाले समय में प्रदेश के पास विकास के लिए पर्याप्त संसाधन ही न बचें। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसी परिस्थिति नहीं बननी चाहिए कि “प्रदेश, प्रदेश न रहे, कहीं केंद्र शासित प्रदेश न बन जाए।” उन्होंने सरकार से मुख्यमंत्री कार्यालय सहित अन्य परियोजनाओं पर होने वाले खर्च में पारदर्शिता बरतने और प्रदेश के सीमित वित्तीय संसाधनों का इस्तेमाल जनहित एवं विकास कार्यों के लिए प्राथमिकता के आधार पर करने की मांग की।
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X