Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

महाराजा अग्रसेन जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

Updated on Tuesday, September 22, 2026 13:50 PM IST

लोक कल्याण, सेवा, समरसता और सुशासन के महान प्रेरणास्रोत, प्रजापालक महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “लोक कल्याण, सेवा, समरसता और सुशासन के महान प्रेरणास्रोत, प्रजापालक महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं। महाराजा श्री अग्रसेन जी का जीवन भारतीय समाज की उस गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जिसमें राजधर्म का अर्थ जनकल्याण, न्याय, समानता और समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान की रक्षा करना माना गया है।”

ओम बिड़ला ने आगे लिखा, “उन्होंने अपने आचरण और विचारों से ऐसी सामाजिक व्यवस्था का संदेश दिया, जिसमें सहयोग, सहभागिता, सरोकार और परस्पर विश्वास को विशेष स्थान प्राप्त हो। महाराजा अग्रसेन जी की जीवन-दृष्टि का मूल भाव ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ में निहित है। महाराज अग्रसेन के अनन्य उपासक अग्रवाल समाज उनके आदर्श को अंगीकार कर लोक कल्याण के भाव से अनेक कार्य देशभर में कर रहा है। देश और दुनियाभर में निवास कर रहे अग्र बंधुओं-बहनों को विशेष हार्दिक बधाई व मंगलकामनाएं।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “करुणा, त्याग, सेवा और मानवता के प्रतीक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अग्रवाल समाज ने सदैव सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आइए, उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर जनसेवा और विकसित हरियाणा के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करें।”

भाजपा नेता संजय भाटिया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “समता, समरसता व समानता का संदेश देने वाले महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।” हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “महाराजा अग्रसेन जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके आदर्शों में सेवा, समानता और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण की भावना निहित थी, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। महाराजा अग्रसेन जी ने समाज को ‘एक ईंट, एक रुपया’ जैसी परंपरा के माध्यम से परस्पर सहयोग और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। उनकी यही सोच सामाजिक एकता और सामूहिक प्रगति की मजबूत आधारशिला है।”

भाजपा नेता महेंद्र भट्ट ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “समाज कल्याण, गरीबों के उत्थान और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले लोकनायक, कर्मयोगी महाराज अग्रसेन जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रामविचार नेतराम ने सोशल मीडिया पर लिखा, “समाजवाद के अग्रदूत महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं समस्त प्रदेश वासियों को ‘अग्रसेन जयंती’ की हार्दिक शुभकामनाएं।”

उत्तराखंड सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सामाजिक समरसता, समानता और जनकल्याण के प्रेरणास्रोत महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। सहयोग, बंधुत्व और सर्वजन हिताय की भावना पर आधारित उनके आदर्श आज भी एक सशक्त एवं समतामूलक समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उनका प्रेरणादायी जीवन हमें समाज की एकता, परस्पर सहयोग और प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने की दिशा दिखाता रहेगा।”

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X