Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

दूत भारत-चिली व्यापार और निवेश संबंधों को गहरा करने की तैयारी, CEPA पर आगे

Updated on Tuesday, September 22, 2026 14:01 PM IST

भारत और चिली द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को गहरा करने के लिए व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) की दिशा में काम कर रहे हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भारत में चिली के राजदूत जुआन एंगुलो एम ने कहा कि 2025 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 5.6 अरब डॉलर से अधिक रहा। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, आईटी, स्वास्थ्य सेवा, नवीकरणीय ऊर्जा, विनिर्माण, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में तमिलनाडु की मजबूत क्षमताएं चिली की कंपनियों और संस्थानों के साथ सहयोग के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं।

एंगुलो यहां सोमवार को चिली की स्वतंत्रता की 216वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

चेन्नई में चिली की मानद वाणिज्यदूत सुनीता शाहने ने इस अवसर पर स्वागत समारोह का आयोजन किया।

एंगुलो ने कहा, “2025 में चिली और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार 5.6 अरब डॉलर से अधिक रहा, जो इस साझेदारी के बढ़ते महत्व को दर्शाता है। दोनों देश एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते की दिशा में भी काम कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को और गहरा करना है।”

इस कार्यक्रम में सरकार, राजनयिक और वाणिज्यदूतावास समुदाय, व्यापार एवं उद्योग, शिक्षा, संस्कृति और मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ-साथ चेन्नई और दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों से चिली के मित्र शामिल हुए।

इस अवसर पर चेन्नई में चिली की मानद वाणिज्यदूत के रूप में सुनीता शाहने की 27 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा को सम्मानित किया गया।

28 अप्रैल 1999 को नियुक्त की गईं शाहने ने चिली के सात राजदूतों के साथ काम किया है और दक्षिण भारत के साथ चिली के संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके योगदान में उच्चस्तरीय राजनयिक और संसदीय दौरों में सहयोग, द्विपक्षीय कारोबारी संबंधों को बढ़ावा देना, चिली के राष्ट्रीय दिवस समारोहों का आयोजन और चेन्नई के लोगों के बीच चिली की सिनेमा, वाइन, फलों और संस्कृति को प्रस्तुत करना शामिल रहा है।

उनके कार्यकाल की उल्लेखनीय उपलब्धियों में मार्च 2009 में राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेट की चेन्नई की राजकीय यात्रा भी शामिल रही।

उनकी प्रशंसा करते हुए राजदूत एंगुलो ने चिली के प्रति उनकी निष्ठा, गर्मजोशी और निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने शाहने को चिली, चेन्नई और दक्षिण भारत के बीच एक विश्वसनीय सेतु बताया और कहा कि उनके कार्य ने राजनयिक, वाणिज्यिक, सांस्कृतिक तथा लोगों के बीच संबंधों को मजबूत किया है।

जवाब में शाहने ने कहा कि वह चिली और भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों के लोगों को और करीब लाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।

 

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X