Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

जमुई कांड पर प्रियंका गांधी वाड्रा का हमला, बोलीं- महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकते तो बड़ी योजनाओं का क्या मतलब

Updated on Tuesday, September 22, 2026 16:53 PM IST

वायनाड : बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भयानक बताया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती, तो बड़ी योजनाओं की बात करने का कोई मतलब नहीं है। वायनाड पहुंची कांग्रेस सांसद से जब मीडिया ने जमुई की घटना के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह बहुत भयानक है। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। महिलाओं के लिए माहौल असुरक्षित हो गया है। पहले भी यह असुरक्षित था, लेकिन अब महिलाओं के खिलाफ हिंसा और ज्यादा बढ़ गई है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर हम सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा ही सुनिश्चित नहीं कर सकते, तो बड़ी-बड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की बात करने का कोई मतलब नहीं है। इसलिए यह एक ऐसी बात है जिस पर हम सभी को सोचने की जरूरत है। राज्य सरकारों और केंद्र को इस बारे में सोचना होगा कि वे कैसे यह सुनिश्चित करेंगी कि महिलाएं सुरक्षित महसूस करें।


प्रियंका गांधी का बयान ऐसे समय में आई है, जब जमुई में छेड़छाड़ की घटना ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। यह घटना शनिवार देर शाम जमुई जिले के मडवा पहाड़ इलाके में हुई, जहां एक नाबालिग छात्रा को युवकों के एक समूह ने रोका और उसके साथ छेड़छाड़ की। एफआईआर के अनुसार, छात्रा के साथ मौजूद एक छात्र की पिटाई भी की गई।


यह मामला तब सामने आया, जब रविवार शाम को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद जिला प्रशासन ने पीड़िता के परिवार से संपर्क किया और मामला दर्ज किया।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जमुई पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और उत्पीड़न के मुख्य आरोपी नंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।
जांचकर्ताओं ने घटना के वायरल वीडियो के जरिए यादव की पहचान की। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आए फुटेज में गमछा पहने जो युवक दिख रहा था, वह नंदन यादव था।
ताजा गिरफ्तारियों के साथ इस मामले में अब तक पांच लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस ने बताया कि कंटेंट फैलाने से जुड़े नियमों के कथित उल्लंघन के लिए कई प्लेटफॉर्म पर 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल चलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X