Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

उत्तर प्रदेश

यूपी: इटावा पुलिस ने पंखिया गैंग के लीडर समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई जिलों में 86 केस दर्ज

Updated on Tuesday, September 22, 2026 17:04 PM IST

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की इटावा पुलिस ने मंगलवार को इकदिल इलाके में मुठभेड़ के बाद पंखिया गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिसमें गैंग का सरगना भी शामिल है। इनके पास से हथियार, गोला-बारूद, सोना, चांदी, नकदी, एक कार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस गैंग पर कई जिलों में 86 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस मामले में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इटावा पुलिस ने मंगलवार को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। एसओजी, सर्विलांस और दावाने पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय स्तर के 6 पंखिया गैंग के सदस्य पकड़े गए हैं। ये सभी बदायूं जिले के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि अपराधियों के कब्जे से पुलिस को 136 ग्राम सोना, 1 किलो 321 ग्राम चांदी के बिस्किट, 307 ग्राम चांदी के आभूषण, 32 हजार 250 रुपए नगद, 2 अवैध तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस और थाना इकदिल क्षेत्र में 7 अगस्त को हुई घटना और थाना उसहैत क्षेत्र में चोरी की घटना में इस्तेमाल कार और 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपियों का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है। इनके विरुद्ध बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, मुजफ्फरनगर, सीतापुर, लखनऊ, फिरोजाबाद, कुशीनगर, कन्नौज, फतेहगढ़, पीलीभीत और बरेली में चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट और आम एक्ट के अंतर्गत कई अभियोग पंजीकृत हैं।

इन लोगों ने 7 अगस्त 2026 को जो थाना इकदिल क्षेत्र में घर के अंदर चोरी की थी, उसमें सोने-चांदी के आभूषण और कैश की चोरी को स्वीकार किया है। इसके अतिरिक्त, इन्होंने उसहैत थाना क्षेत्र में जो एक गायत्री शक्ति पीठ से भी कुछ चोरी की थी, उसको भी स्वीकार किया है।

उन्होंने कहा कि यह दोनों घटना बहुत ही चुनौतीपूर्ण थी। इसमें हमारी सर्विलांस और एसओजी की टीम ने मेहनत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें पूरी पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X