Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

Kangra: नए मुख्यमंत्री कार्यालय पर शांता कुमार ने उठाए सवाल, कहा-आर्थिक संकट में करोड़ों रुपए खर्च करना उचित नहीं

Updated on Tuesday, September 22, 2026 20:04 PM IST

पालमपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति के बीच मुख्यमंत्री के नए कार्यालय के निर्माण पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश आर्थिक दबाव से गुजर रहा है, ऐसे समय में मुख्यमंत्री कार्यालय पर करोड़ों रुपए खर्च करना उचित नहीं है। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार नए अलर्जली फेस-2 भवन में मुख्यमंत्री कार्यालय समेत अन्य अधिकारियों के कार्यालय बनाए गए हैं और इसकी लागत करीब 20 करोड़ रुपए बताई गई है। शांता कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री को आर्थिक संकट के दौर में स्वयं मितव्ययिता का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 1977 में उन्होंने खर्चों में कटौती की शुरूआत स्वयं से की थी और प्रशासनिक फिजूलखर्ची रोककर बचत का प्रयास किया था। उनका दावा है कि उस समय हुई बचत को पेयजल व्यवस्था पर खर्च किया गया।


उन्होंने कहा कि सरकार के प्रत्येक विभाग में खर्चों की प्राथमिकता तय होनी चाहिए। शांता कुमार ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला परिसर का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि परिसर के लिए राज्य सरकार की ओर से अपेक्षित राशि उपलब्ध न होने से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने सरकार से अनावश्यक खर्चों से बचकर जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। नए कार्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि यह किसी व्यक्ति का निजी स्थान नहीं, बल्कि संस्थागत कार्यालय है, जिसका इस्तेमाल भविष्य में आने वाले मुख्यमंत्री भी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नए भवन में करीब 40 वाहनों की पार्किंग की सुविधा है और इससे सचिवालय के बाहर यातायात संबंधी समस्या कम होगी।

 

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X