Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित • वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

हरियाणा

गरीबों को पांच किलो राशन नहीं, सम्मानजनक रोजगार चाहिए : कुमारी सैलजा

Updated on Tuesday, September 22, 2026 20:06 PM IST

सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि भारत महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद और डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने वाला देश है। यहां सभी जातियों और धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते आए हैं, लेकिन भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के कारण देश का सामाजिक भाईचारा और शांति प्रभावित हो रही है।


कुमारी सैलजा मंगलवार को रतिया विधानसभा क्षेत्र के नागपुर स्थित शगुन पैलेस में आयोजित नागपुर ब्लॉक कांग्रेस अधिवेशन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास, रोजगार और जनकल्याण के मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाकर समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस हमेशा 36 बिरादरी को साथ लेकर विकास और भाईचारे की राजनीति करती आई है, जबकि भाजपा की राजनीति का आधार बंटवारा और नफरत है। उन्होंने हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कथित रूप से मंच का शुद्धिकरण किए जाने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं संविधान और सामाजिक समानता की भावना के खिलाफ है। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग देश में भेदभाव की मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं। कांग्रेस ऐसी सोच के विरुद्ध मजबूती से संघर्ष करती रहेगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि आज राहुल गांधी संविधान, लोकतंत्र और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए देशव्यापी लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनकी ताकत बनकर इस संघर्ष को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना होगा। संगठन की असली शक्ति बूथ और गांव स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि जुमलों की राजनीति बहुत हो चुकी है। भाजपा सरकार ने रोजगार के अवसर बढ़ाने के बजाय रोजगार व्यवस्था को कमजोर किया है। प्रधानमंत्री 80 करोड़ लोगों को पांच किलो राशन देने की बात करते हैं, लेकिन गरीबों को केवल राशन नहीं, सम्मानजनक रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर चाहिए। राशन में मिलने वाला तेल बंद कर दिया गया और आयुष्मान भारत योजना को भी कमजोर कर दिया गया। हालात ये हैं कि जरूरतमंदों को न समुचित इलाज मिल रहा है और न युवाओं को रोजगार।


भाजपा सरकार ने मनरेगा को किया कमजोर
कुमारी सैलजा ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया और मनरेगा जैसी योजनाओं के माध्यम से गांवों में रोजगार उपलब्ध कराया गया। मौजूदा सरकार ने मनरेगा को भी कमजोर कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब इस जुमलेबाज सरकार को बदलने और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को मजबूत करने का समय आ गया है। अधिवेशन में इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरविंद शर्मा जी, ब्लॉक नागपुर कांग्रेस प्रधान गुरजिंदर सिंह जोहल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयपाल सिंह लाली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभान मेहता, सुधीर गोदारा, ब्लॉक रतिया कांग्रेस प्रधान गुरसेवक सिंह, लाल बहादुर खोवाल, मंगत राम लालवास, सुरेंद्र वर्तिया, जिला सचिव देवराज हाड़ोली, जिला सचिव गुरदीप सिंह चहल, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलजिंदर सिंह ठरवी, परमजीत कौर, कल्याण सिंह भादू, ब्रह्मानंद सोनी, सूरज भान, हरमिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, मोहन लाल, मोहन लाल ग्रोवर, सतबीर सिंह, अमरिंदर पाल सिंह, भोला सिंह एवं अमरदीप सिंह बराड़ सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X