Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

हरियाणा

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नेल्सन मंडेला से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर का किया भ्रमण

Updated on Tuesday, September 22, 2026 20:15 PM IST

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक और राष्ट्रीय धरोहर ड्रेकेनस्टीन करेक्शनल सेंटर का भ्रमण किया। यह वही ऐतिहासिक स्थान है, जहां दक्षिण अफ्रीका के महान नेता और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को उनकी लंबी सजा के अंतिम दिनों में रखा गया था। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा भी उनके साथ रहे। नेल्सन मंडेला से जुड़ी इस ऐतिहासिक धरोहर के अवलोकन के दौरान विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि नेल्सन मंडेला अन्याय, भेदभाव और रंगभेद के विरुद्ध संघर्ष करने वाले ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने पूरी दुनिया को समानता, स्वतंत्रता और मानव गरिमा का संदेश दिया। उनका जीवन संघर्ष, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर पहुंचकर इतिहास को केवल पढ़ने का नहीं, बल्कि उसे महसूस करने का अवसर मिलता है। नेल्सन मंडेला के संघर्ष और उनके विचारों से जुड़ी इस धरोहर के दर्शन कर उन्हें अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा संघर्ष और कर्तव्य पथ पर अडिग रहने की नई प्रेरणा मिली है।


इसके उपरांत विधान सभा अध्यक्ष के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने अफ्रीकी जनजातीय संस्कृति और परंपराओं से परिचित होने के लिए जनजातीय गांव मासाई का भ्रमण किया। शिष्टमंडल ने मासाई जनजाति की जीवनशैली, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक विरासत को करीब से जाना।

मासाई जनजाति अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक जीवनशैली और सदियों पुरानी परंपराओं के लिए जानी जाती है। शिष्टमंडल के सदस्यों ने जनजातीय समुदाय की सांस्कृतिक विरासत को समझने में रुचि दिखाई और अफ्रीका की विविध सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का अनुभव किया।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विभिन्न देशों की ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक परंपराओं का अध्ययन आपसी समझ, सम्मान और वैश्विक भाईचारे को मजबूत करता है। ऐसे भ्रमण से इतिहास, संस्कृति और मानव सभ्यता के विविध आयामों को जानने का अवसर मिलता है।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X