Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

हरियाणा

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता : नायब सिंह सैनी

Updated on Tuesday, September 22, 2026 20:18 PM IST

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा में दायित्व पद नहीं, बल्कि जनसेवा और संगठन के प्रति जिम्मेदारी है। भाजपा की 46 वर्षों की यात्रा करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और राष्ट्रसेवा के संकल्प का परिणाम है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक राष्ट्रसेवा की यह विचारधारा निरंतर आगे बढ़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और सुशासन के 25 वर्षों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंगलवार को पंचकुला पंचकमल में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुनील सेन के दायित्व ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाने का मंत्र दिया। इंजीनियर सुनील सेन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में काम करे। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शासन के माध्यम से जनसेवा और राष्ट्रसेवा की यात्रा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनका यह कार्यकाल सेवा, सुशासन, संकल्प और राष्ट्रनिर्माण का प्रेरणादायी अध्याय रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सत्ता को सुख का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाया है।


मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ में पूरी सक्रियता के साथ भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ओबीसी समाज से आते हैं, इसलिए संगठन में इस समाज की भूमिका और जिम्मेदारी और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने ‘जहां कम, वहां हम’ के संकल्प के साथ ओबीसी मोर्चे से हर विधानसभा और हर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि ओबीसी मोर्चा विशेष रूप से संगठनात्मक मजबूती के लिए काम करे। उन्होंने बूथ स्तर तक ओबीसी समाज के कार्यकर्ताओं के साथ पंचों, सरपंचों, पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों को मोर्चे से जोड़ने पर जोर दिया।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला और अखिल भारतीय कोटे की स्नातक एवं स्नातकोत्तर मेडिकल तथा डेंटल सीटों में ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण, आधुनिक औजार, ऋण और बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया है।


उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और बेहतर बाजार व्यवस्था के माध्यम से पारंपरिक हुनर को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाकर रोजगार और आय दोनों को बढ़ाया जा सकता है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली, विधायकगण, विभिन्न मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष, संगठन पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X