Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

हरियाणा

चुनाव आयोग की आंतरिक कलह और मतदाता सूचियों में अनियमितताओं की रिपोर्ट बेहद चिंताजनक : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Wednesday, September 23, 2026 20:42 PM IST

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने एक राष्ट्रीय समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट का हवाला देते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली तथा मतदाता सूचियों से जुड़े निर्णयों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में सामने आए तथ्य देश की चुनावी व्यवस्था की पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करते हैं। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 10 महीनों के दौरान चुनाव आयोग के दो चुनाव आयुक्तों—सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी—ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कुछ निर्णयों, कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं को लेकर कम से कम 14 बार लिखित रूप में आपत्तियां दर्ज कराई हैं। यदि रिपोर्ट में सामने आए ये तथ्य सही हैं, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है और इसकी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार इन आपत्तियों का संबंध मुख्य रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), फॉर्म-6 में बदलाव, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटाने और जोड़ने, नाम बहाल करने संबंधी आदेशों के विरुद्ध अपील, मतदाता सूचियों की सुरक्षा तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से है।


राव नरेंद्र सिंह ने कहा, “जब देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने वाली संवैधानिक संस्था के भीतर ही निर्णय प्रक्रिया, पारदर्शिता और अधिकारों को लेकर गंभीर मतभेद सामने आने लगें, तो यह पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। चुनाव आयोग की संस्थागत विश्वसनीयता लोकतंत्र की बुनियाद है। इस विश्वसनीयता पर उठने वाला कोई भी सवाल लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है।”


उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है। किसी वैध मतदाता का नाम गलत तरीके से हटाया जाना या किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल न होना उसके मताधिकार को सीधे प्रभावित करता है। इसलिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण और संशोधन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, सत्यापन योग्य और सभी राजनीतिक दलों एवं संबंधित पक्षों के प्रति समान रूप से जवाबदेह होनी चाहिए।
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लंबे समय से “वोट चोरी” और मतदाता सूचियों में संभावित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते रहे हैं। अब चुनाव आयोग के भीतर से सामने आई कथित लिखित आपत्तियों ने इन सवालों की गंभीरता को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक सवाल का तथ्यात्मक, स्पष्ट और सार्वजनिक रूप से संतोषजनक जवाब मिलना चाहिए।


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरन्त प्रभाव से पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि पिछले 10 महीना में दोनों चुनाव आयुक्तों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के जिन निर्णयों, कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं को लेकर 14 बार लिखित रूप में आपत्तियां दर्ज कराई है वो सार्वजनिक की जानी चाहिए ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X