Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

हरियाणा

नमो क्रिकेट लीग में मोहन लाल बड़ौली ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Updated on Wednesday, September 23, 2026 20:46 PM IST

हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सोमवार को पंचकूला, चंडीगढ़, नारायणगढ़ और कुरुक्षेत्र में आयोजित नमो क्रिकेट लीग के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आयोजन टीमों और खिलाड़ियों से संवाद करते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।


पंचकूला में खिलाड़ियों से किया संवाद
पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल में आयोजित क्रिकेट कार्यक्रम में बड़ौली ने खिलाड़ियों और आयोजकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर देते हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं के बीच समय बिताने से उनकी खेल भावना और ऊर्जा को करीब से समझने का अवसर मिलता है।


चंडीगढ़ में पुलिस लाइन में हुआ आयोजन
इसके बाद बड़ौली चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें सकारात्मक दिशा देने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।


नारायणगढ़ में भी खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
अंबाला के नारायणगढ़ स्थित ब्लू बेल स्कूल में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में भी बड़ौली ने भाग लिया। उन्होंने खिलाड़ियों एवं आयोजन टीम से मुलाकात कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेलों के प्रति युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया।


युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान
कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में बड़ौली ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर नहीं बनाते, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं।
उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।


जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद
बड़ौली ने नमो क्रिकेट लीग के आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। पंचकूला में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, चंडीगढ़ में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव तथा नारायणगढ़ में पूर्व विधायक पवन सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन: नमो क्रिकेट लीग के दौरान खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाते हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X