Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

25 सितंबर से गेयटी में सजेगा अंतरराष्ट्रीय सिनेमा का मंच

Updated on Wednesday, September 23, 2026 20:49 PM IST

शिमला : ऐतिहासिक गेयटी थिएटर शिमला में 25 सितंबर से तीन दिवसीय 12वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शिमला (IFFS) शुरू होगा। 27 सितंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में 33 देशों और भारत के 15 राज्यों की चुनिंदा फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। महोत्सव का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे।
महोत्सव में शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, फीचर फिल्म और एनीमेशन सहित विभिन्न विधाओं की फिल्में प्रदर्शित होंगी। ईरान, बुल्गारिया, आर्मेनिया, नेपाल, पुर्तगाल, कनाडा, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, रवांडा, युगांडा, इंडोनेशिया, यूक्रेन, स्पेन और ब्राजील सहित कई देशों की फिल्मों को इसमें शामिल किया गया है। वहीं भारत के विभिन्न राज्यों से चयनित फिल्मों की भी स्क्रीनिंग होगी।
मनोज जोशी और शारिब हाशमी से होगा संवाद
महोत्सव के पहले दिन भारतीय सिनेमा की प्रमुख हस्तियां दर्शकों से रूबरू होंगी। अभिनेता मनोज जोशी के साथ विशेष संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसका संचालन वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी शर्मा करेंगे। इसके अलावा अभिनेता शारिब हाशमी पत्रकार एवं फिल्म-कला समीक्षक नॉनिका सिंह द्वारा संचालित इंटरैक्टिव सत्र में दर्शकों से संवाद करेंगे। लेखक-निर्देशक अमित राय भी विशेष सम्मान एवं संवाद सत्र में हिस्सा लेंगे।
फिल्मों के साथ मास्टरक्लास भी
महोत्सव के दौरान एमपी थिएटर और गॉथिक थिएटर में फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी, जबकि कॉन्फ्रेंस हॉल में फिल्म निर्माण से जुड़े विषयों पर मास्टरक्लास आयोजित की जाएंगी। 25 सितंबर से शुरू होने वाली मास्टरक्लास का आयोजन तीनों दिन किया जाएगा। महोत्सव में हिंदी, अंग्रेजी, फारसी, पुर्तगाली, कोरियन, नेपाली, मराठी, तमिल, मलयालम, गुजराती, पंजाबी और बंगाली सहित कई भाषाओं की फिल्में दर्शकों को देखने को मिलेंगी।
महोत्सव के निदेशक पुष्प राज ठाकुर ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य भारत और दुनिया भर के स्वतंत्र फिल्मकारों को एक मंच उपलब्ध करवाना तथा फिल्मकारों और दर्शकों के बीच सार्थक संवाद और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि देशभर के डॉक्यूमेंट्री फिल्मकारों की भागीदारी इंडियन डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के माध्यम से तथा दुनिया भर की महिला डॉक्यूमेंट्री फिल्मकारों की भागीदारी बिटचित्रा के माध्यम से हो रही है। एनएफडीसी के सहयोग से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
27 सितंबर को पुरस्कार समारोह
तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव का समापन 27 सितंबर को शाम पांच बजे पुरस्कार समारोह के साथ होगा। समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। महोत्सव का आयोजन एनएफडीसी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार तथा हिमालयन वेलोसिटी के सहयोग एवं सहभागिता से किया जा रहा है।
 
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X