Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

सेंट थॉमस स्कूल में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग रजिस्ट्रेशन और नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम

Updated on Wednesday, September 23, 2026 21:01 PM IST

शिमला : सेंट थॉमस स्कूल, शिमला में माई भारत (MY Bharat) एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार के तत्वावधान में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 में MY Bharat पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर के VBYLD क्विज एटेम्पट करने और नशीले पदार्थों एवं मादक द्रव्यों के सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या शेरॉन नंदा ने की। श्री विपिन कुमार, उप निदेशक,मेरा युवा भारत शिमला कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति (Resource Person) के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए नशे एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा इससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान की।

युवा पर्यटन क्लब के समन्वयक सुरेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। सरगम, नितिका एवं चाहत वर्मा ने अपने विचार साझा किए तथा अपने सहपाठियों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं ई-कचरा (E-Waste) के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम अधिक संवादात्मक एवं प्रभावी बना।

इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे की लत के खतरों, उससे होने वाले दुष्प्रभावों तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को स्वस्थ, जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को नशा मुक्त, स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में अपना योगदान देने के संदेश के साथ हुआ।

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X