Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

विदेश मंत्री जयशंकर ने कैरेबियाई देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Updated on Thursday, September 24, 2026 13:29 PM IST

विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर ने कैरिबियन क्षेत्र के 15 देशों वाले कैरिकॉम (सीएआरआईसीओएम) समूह के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार (स्थानीय समय) को हुई बैठक के बाद ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “आज न्यूयॉर्क में भारत-कैरिकॉम विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए कैरिबियन के सहयोगियों के साथ शामिल होकर खुशी हुई। बैठक का संचालन करने के लिए कैरिकॉम की महासचिव डॉ. कार्ला बार्नेट और सूरीनाम के विदेश मंत्री मेल्विन बौवा का विशेष आभार।”

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान हमारे साझा इतिहास और विकास की चुनौतियों से मिली हमारी एकजुटता पर जोर दिया गया। यह बताया गया कि कई कैरिबियाई देशों में छोटे और मध्यम उद्यमों (एसएमई) और त्वरित प्रभाव परियोजनाएं (क्यूआईपी) पूरे हो चुके हैं, और कुछ में जारी हैं।

क्यूआईपी, उन प्रोजेक्ट्स के लिए फंड और अन्य संसाधन उपलब्ध कराता है, जिन्हें जल्दी पूरा किया जा सकता है और जिनका समुदाय पर प्रभाव पड़ता है।

मेडिकल क्षेत्र में, उन्होंने बताया कि भारत ने कृत्रिम अंग लगाने के कैंप आयोजित किए, हीमोडायलिसिस यूनिट्स उपहार में दीं और कुछ कैरीकॉम साझेदारों को कॉम्पैक्ट मेडिकल ‘भीष्म क्यूब’ यूनिट्स उपलब्ध कराईं। भारत की ओर विकसित ‘भीष्म क्यूब’ आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तैनात करने के लिए एक पोर्टेबल हॉस्पिटल सिस्टम है।

कैरिबियन समुदाय संगठन, जिसे आमतौर पर कैरिकॉम कहा जाता है, के तीन देशों (सूरीनाम, त्रिनिदाद और गुयाना) में भारतीय मूल के लोगों की काफी आबादी है। बाकी देशों के साथ भारत का औपनिवेशिक शासन का साझा इतिहास रहा है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने लिखा, “उन्होंने कैरीकॉम देशों से भारत की ओर से उपलब्ध कराए गए ट्रेनिंग स्लॉट का उपयोग करने का आग्रह किया। उनकी रुचि के क्षेत्रों में अनुकूलित प्रशिक्षण कार्यक्रम की पेशकश भी की।” भारत वैश्विक दक्षिण के देशों के लिए कई क्षेत्रों में, विशेष रूप से डिजिटल प्रौद्योगिकियों में, प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करता है।

कैरीकॉम देशों को भारत की सहायता का जायजा लेते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि इससे क्षेत्र में सौर ऊर्जा की स्थापना को बढ़ावा मिला है और उनसे ‘ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन’ और ‘ वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन’ में शामिल होने पर विचार करने का अनुरोध किया। दोनों संगठनों का मुख्यालय भारत में है। ये टिकाऊ विकास के लिए ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों और जलवायु परिवर्तन से निपटने के तरीकों को बढ़ावा देते हैं।

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X