Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

हरियाणा

हरियाणा में 'राइट टू बिजनेस एक्ट-2026' लागू: अब 25 दिन में मिलेगी उद्योगों को मंजूरी, 3 साल तक 'नो इंस्पेक्शन'

Updated on Thursday, September 24, 2026 19:53 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा में नई विनिर्माण इकाइयां लगाने और मौजूदा एमएसएमई के विस्तार की प्रक्रिया अब तय समयसीमा के भीतर पूरी करनी होगी। राज्य सरकार ने हरियाणा राइट टू बिजनेस एक्ट-2026 लागू कर दिया है। इसके तहत पात्र एमएसएमई को शुरुआती स्तर पर इन-प्रिंसिपल अप्रूवल देने के लिए जिला और राज्य स्तर पर स्पष्ट समयसीमा तय की गई है। निर्धारित अवधि में निर्णय नहीं होने पर आवेदन स्वत: अगले स्तर पर जाएगा और अंततः डीम्ड अप्रूवल का प्रावधान लागू होगा।

नई व्यवस्था के तहत जिला स्तर पर आवेदन पर 15 कार्यदिवस में फैसला करना होगा। इस अवधि में मंजूरी या अस्वीकृति नहीं होने पर आवेदन स्वत: राज्य स्तर पर चला जाएगा। राज्य स्तर पर संबंधित अधिकारी को अगले 10 कार्यदिवस में निर्णय करना होगा। यहां भी समयसीमा में फैसला नहीं हुआ तो इन-प्रिंसिपल अप्रूवल स्वत: मंजूर माना जाएगा। इस तरह सामान्य स्थिति में आवेदन पर अधिकतम 25 कार्यदिवस में निर्णय सुनिश्चित किया गया है।

पहले जिला, फिर राज्य स्तर पर होगा आवेदन
इस व्यवस्था का लाभ हर कारोबार को नहीं मिलेगा। यह सुविधा उन पंजीकृत एमएसएमई को दी जाएगी जो नई विनिर्माण इकाई स्थापित करना चाहते हैं या मौजूदा विनिर्माण इकाई का विस्तार करना चाहते हैं। संबंधित इकाई का केंद्र सरकार के उद्यम पोर्टल पर पंजीकृत होना जरूरी होगा। उद्यमी को सबसे पहले जिला नोडल एजेंसी के समक्ष डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंट देना होगा। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। जिला नोडल एजेंसी को 15 कार्यदिवस में इन-प्रिंसिपल अप्रूवल जारी करना होगा या आवेदन अस्वीकार करना होगा। यदि 15 कार्यदिवस में कोई निर्णय नहीं होता तो आवेदन स्वत: हरियाणा एंटरप्राइजेज प्रमोशन सेंटर के डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पास राज्य स्तर पर पहुंच जाएगा। वहां 10 कार्यदिवस में निर्णय जरूरी होगा। इस अवधि में भी फैसला नहीं होने पर आवेदन को डीम्ड अप्रूवल प्राप्त माना जाएगा। डीम्ड अप्रूवल के बाद जिला नोडल एजेंसी को तीन दिन के भीतर प्रमाणपत्र जारी करना होगा।

अप्रूवल के बाद तीन साल तक सामान्य निरीक्षण से राहत
इन-प्रिंसिपल अप्रूवल मिलने के बाद एमएसएमई को 36 महीने यानी तीन साल की मोराटोरियम अवधि मिलेगी। इस दौरान इकाई का सामान्य निरीक्षण नहीं किया जा सकेगा और सामान्य आधार पर कार्रवाई से भी राहत रहेगी।
हालांकि यह राहत पूर्ण नहीं होगी। यदि किसी इकाई के खिलाफ शिकायत प्राप्त होती है तो सक्षम प्राधिकरण निरीक्षण करा सकता है। इसके लिए संबंधित सक्षम प्राधिकरण के प्रमुख को निरीक्षण का कारण लिखित रूप में दर्ज करना होगा। निरीक्षण संयुक्त निदेशक या उससे ऊपर के स्तर के अधिकारी से कराया जाएगा। साथ ही जिला नोडल एजेंसी के अध्यक्ष को इसकी पूर्व सूचना देनी होगी।

तीन साल में पूरी करनी होंगी सभी जरूरी मंजूरियां
सरकार ने शुरुआती स्तर पर मंजूरी और निरीक्षण प्रक्रिया को आसान किया है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि एमएसएमई को अन्य वैधानिक मंजूरियों से छूट मिल गई है। इन-प्रिंसिपल अप्रूवल अंतिम मंजूरियों का विकल्प नहीं होगा। उद्यमी को जमीन, भवन, अग्नि सुरक्षा, प्रदूषण और अन्य लागू कानूनों के तहत जरूरी मंजूरियां निर्धारित प्रक्रिया से हासिल करनी होंगी। इसके लिए इन्वेस्ट हरियाणा सिंगल विंडो पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। खास तौर पर मोराटोरियम अवधि खत्म होने से पहले अंतिम छह महीनों में सभी लंबित मंजूरियां हासिल करना अनिवार्य होगा।

जमीन और भवन नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई
इन-प्रिंसिपल अप्रूवल मिलने के बावजूद उद्यमी निर्धारित भू-उपयोग के विपरीत जमीन का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। अनधिकृत निर्माण, गलत भू-उपयोग, भवन की संरचनात्मक सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा अथवा सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में सक्षम प्राधिकरण निरीक्षण का आदेश दे सकेगा। ऐसे निरीक्षण की रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर ऑनलाइन उपलब्ध कराना जरूरी होगा।

यदि उद्यमी ने आवेदन में गलत अथवा फर्जी जानकारी दी, कोई महत्वपूर्ण तथ्य छिपाया या कानून का उल्लंघन किया तो जिला नोडल एजेंसी सुनवाई का अवसर देने के बाद इन-प्रिंसिपल अप्रूवल वापस ले सकती है।
इसी तरह तीन साल की अवधि में जरूरी वैधानिक मंजूरियां प्राप्त नहीं करने पर मोराटोरियम समाप्त होने के बाद संबंधित विभाग नियमानुसार कार्रवाई कर सकेंगे।

कई विभागों की मंजूरियां व्यवस्था में शामिल
राइट टू बिजनेस व्यवस्था के तहत विभिन्न विभागों से जुड़ी कई मंजूरियों को शामिल किया गया है। इनमें औद्योगिक क्षेत्र में भू-उपयोग परिवर्तन, शहरी क्षेत्रों से संबंधित एनओसी, कम जोखिम वाले उद्योगों के भवन नक्शे की मंजूरी और स्थानीय निकायों की मंजूरियां शामिल हैं। इसके अलावा फायर फाइटिंग स्कीम और फायर एनओसी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से स्थापना एवं संचालन संबंधी सहमति, एचएसआईआईडीसी की भवन योजना मंजूरी और प्लिंथ लेवल प्रमाणपत्र तथा श्रम विभाग से दुकान पंजीकरण जैसी मंजूरियां भी व्यवस्था के दायरे में रखी गई हैं।

आवेदन खारिज होने पर अपील का भी प्रावधान
सरकार ने आवेदन अस्वीकार होने की स्थिति में उद्यमियों को अपील का अधिकार भी दिया है। जिला स्तर पर आवेदन खारिज होने पर उद्यमी 30 दिन के भीतर राज्य नोडल एजेंसी के समक्ष अपील कर सकेगा।
इसी प्रकार राज्य स्तर पर आवेदन अस्वीकार होने पर 30 दिन के भीतर हरियाणा एंटरप्राइजेज प्रमोशन सेंटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के समक्ष अपील की जा सकेगी। व्यवस्था के तहत जिला स्तरीय क्लीयरेंस कमेटी को जिला नोडल एजेंसी और हरियाणा एंटरप्राइजेज प्रमोशन एक्ट-2016 के तहत गठित एम्पावर्ड एग्जीक्यूटिव कमेटी को राज्य नोडल एजेंसी बनाया गया है।

उद्यमियों के लिए क्या बदला
नई व्यवस्था में एमएसएमई को शुरुआती मंजूरी के लिए निश्चित समयसीमा मिलेगी। जिला स्तर पर 15 और राज्य स्तर पर 10 कार्यदिवस की अवधि निर्धारित होने से आवेदन अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रह सकेगा। कुल 25 कार्यदिवस में निर्णय नहीं होने पर डीम्ड अप्रूवल का रास्ता खुलेगा।

अप्रूवल मिलने के बाद तीन साल की मोराटोरियम अवधि के दौरान सामान्य निरीक्षण से राहत भी मिलेगी। हालांकि यह राहत जमीन, भवन, अग्नि सुरक्षा, प्रदूषण और अन्य वैधानिक आवश्यकताओं से छूट नहीं है। उद्यमियों को निर्धारित अवधि में सभी जरूरी मंजूरियां हासिल करनी होंगी।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X