Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

तकनीक से सशक्त हो रहा ऊना का किसान, 43 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री में दर्ज

Updated on Thursday, September 24, 2026 19:57 PM IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में कृषि क्षेत्र को तकनीक से सशक्त बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में एग्रीस्टैक परियोजना के तहत जिला ऊना के 43,822 किसान डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ चुके हैं। डिजिटल रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को एकीकृत डिजिटल पहचान मिल रही है, जिससे सरकारी योजनाओं और कृषि सेवाओं का लाभ अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी किसान से जुड़ी जानकारी
उप निदेशक कृषि ऊना प्रेम सिंह ने बताया कि एग्रीस्टैक के तहत किसान की पहचान, भूमि रिकॉर्ड, फसल विवरण और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। प्रत्येक पंजीकृत किसान को आधार आधारित 11 अंकों की विशिष्ट यूनीक फार्मर आईडी प्रदान की जाएगी, जो भविष्य में विभिन्न कृषि सेवाओं, दस्तावेजों के सत्यापन और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में उपयोगी होगी।

योजनाओं का लाभ लेना होगा आसान
उन्होंने बताया कि डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को विभिन्न योजनाओं के लिए बार-बार दस्तावेज जमा कराने की आवश्यकता कम होगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद जैसी सुविधाओं तक पहुंच अधिक सरल और पारदर्शी बनाने में यह व्यवस्था सहायक होगी।

डिजिटल क्रॉप सर्वे से तैयार हो रहा फसलों का सटीक रिकॉर्ड
प्रेम सिंह ने बताया कि जिले में खरीफ फसल का डिजिटल क्रॉप सर्वे भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक 2,65,760 सर्वेक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें से 2,30,301 सर्वे स्वीकृत हो चुके हैं। मोबाइल ऐप और जीपीएस तकनीक के माध्यम से खेतों की मैपिंग कर फसलों का वास्तविक विवरण दर्ज किया जा रहा है। इससे कृषि योजनाओं की बेहतर योजना बनाने तथा पात्र किसानों तक सेवाएं पहुंचाने में सहायता मिलेगी। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से भूमि, फसल, मिट्टी और जलवायु से संबंधित जानकारी के आधार पर वैज्ञानिक कृषि परामर्श उपलब्ध करवाने में भी मदद मिलेगी। साथ ही सरकारी सहायता के पारदर्शी वितरण और पात्र किसानों की पहचान को अधिक सुगम बनाया जा सकेगा।

लोक मित्र केंद्रों पर निःशुल्क पंजीकरण
कृषि विभाग उपनिदेशक ने बताया कि जिन किसानों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र अथवा एग्रीस्टैक पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, भूमि का कोई भी खसरा नंबर तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव अभियान चलाया जा रहा है। 30 सितंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 67 किसान रजिस्ट्री शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां किसानों को मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने किसानों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर पहुंचकर किसान रजिस्ट्री करवाने का आग्रह किया है। शिविरों में कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी किसानों को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

डिजिटल खेती की ओर बढ़ रहा ऊना
एग्रीस्टैक और फार्मर रजिस्ट्री जैसी पहलें कृषि क्षेत्र को पारंपरिक व्यवस्था से तकनीक आधारित प्रणाली की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऊना के 43 हजार से अधिक किसानों का डिजिटल रजिस्ट्री से जुड़ना जिले में आधुनिक कृषि सेवाओं को अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति है। इससे आने वाले समय में कृषि सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और किसान-केंद्रित बनाने में सहायता मिलेगी। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे समय रहते एग्रीस्टैक पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि डिजिटल किसान रजिस्ट्री से सरकारी योजनाओं और कृषि सेवाओं का लाभ अधिक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से किसानों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

 

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X