Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हरियाणा

बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य : नायब सिंह सैनी

Updated on Thursday, September 24, 2026 20:04 PM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बच्चों की कल्पना में जो विकसित भारत आकार लेता है, वही आने वाले समय में वास्तविक भारत के रूप में हमारे सामने आएगा। बच्चों की प्रतिभा को उचित मंच और प्रोत्साहन देकर उनमें रचनात्मकता, संस्कार, सेवा भावना तथा राष्ट्र निर्माण का भाव विकसित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री वीरवार को कुरुक्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीपला में आयोजित सेवा संकल्प अभियान एवं निपुण चित्रकला प्रदर्शनी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने ‘माधव सभागार’ एवं परम गुरु जी के भित्ति चित्र का अनावरण किया तथा चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम मीणा, डॉ. ओम प्रकाश अरोड़ा, रत्न चंद सरदाना, डॉ. प्रीतम सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीपला में सोलर पैनल लगाने के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही, कनीपला गांव के विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।


सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से बच्चों को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किया गया है। अभियान के अंतर्गत 17 से 21 सितंबर तक कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में चयनित कृतियां जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई हैं।
उन्होंने प्रदर्शनी में शामिल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के हाथों में रंग होते हैं, लेकिन उन रंगों को सपनों में बदलने का विश्वास परिवार और शिक्षक देते हैं। प्रदर्शनी में स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, सेवा भावना और वर्ष 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना जैसे विषयों को बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से प्रस्तुत किया है।


25 वर्षों की सेवा से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान
नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल उपलब्धियों को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों से प्रेरणा लेते हुए हमें विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत आज विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। देश ने अंतरिक्ष विज्ञान सहित अनेक क्षेत्रों में अपनी क्षमता का परिचय दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने सपनों को लक्ष्य में बदलें और देश के विकास में योगदान देने के लिए निरंतर प्रयास करें।


माधव सभागार और भित्ति चित्र नई पीढ़ी को देंगे प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कनीपला के इस विद्यालय में एक ओर बच्चों द्वारा बनाए गए चित्र भविष्य के भारत की कल्पना को सामने रखते हैं, वहीं दूसरी ओर माधव सभागार में परम पूजनीय माधव सदाशिवराव गोलवलकर ‘श्री गुरु जी’ का भित्ति चित्र इतिहास, संस्कार और कर्तव्य की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि इतिहास हमें जड़ें देता है, शिक्षा हमें पंख देती है, संस्कार हमें दिशा देते हैं और सपने हमें उड़ान देते हैं। मजबूत जड़ों और भविष्य की स्पष्ट दृष्टि वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु जी असाधारण व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। बच्चों को उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र सेवा की भावना से परिचित कराने तथा उनकी स्मृति को संजोए रखने के लिए यह भित्ति चित्र तैयार किया गया है। यह पहल राष्ट्र, संस्कृति और समाज के प्रति समर्पण की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
उन्होंने कहा कि जीवन वह बड़ा नहीं होता जो अपने लिए जिया जाए, बल्कि समाज के लिए जिया जाने वाला जीवन श्रेष्ठ होता है। श्री गुरु जी का जीवन राष्ट्र और समाज के प्रति इसी समर्पण की भावना का उदाहरण है।


शिक्षा व्यवस्था में तकनीक, नवाचार और कौशल पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लासरूम, टैबलेट वितरण और ई-लर्निंग को बढ़ावा दिया गया है। विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग और डिजिटल कौशल से जोड़ने के साथ-साथ कौशल विकास कार्यक्रमों को विद्यालय स्तर से जोड़ने तथा उच्च शिक्षा में अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सुपर-100 तथा बुनियाद जैसे कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सुपर-100 की सीटों को 500 से बढ़ाकर 600 किया गया है।


विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार कर रहा हरियाणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का भारत पूरी दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करना भी आवश्यक है। इसी दिशा में सरकारी विद्यालयों में फ्रेंच भाषा की पढ़ाई शुरू की गई है, जबकि जर्मन भाषा के लिए समझौता किया गया है तथा जापानी और कोरियाई भाषाओं की पढ़ाई भी चरणबद्ध रूप से शुरू करने की तैयारी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में खेल सुविधाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस वर्ष सभी राजकीय उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के खेल मैदानों के विकास के लिए एक-एक लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।


बच्चे अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाएं
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि प्रदर्शनी में दिखाई दे रही उनकी कला केवल कागज तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। सेवा का रंग उनके व्यवहार में, संस्कार का रंग उनके व्यक्तित्व में, मेहनत का रंग उनकी पढ़ाई में और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का रंग उनके जीवन में दिखाई देना चाहिए।
उन्होंने निपुण हरियाणा जिला स्तरीय कला प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कनीपला विद्यालय से निकला यह संदेश दूर तक जाएगा और बच्चों की रचनात्मकता तथा प्रतिभा प्रदेश और देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनेगी।


गुरु जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : स्वामी ज्ञानानंद महाराज
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि श्री गुरु जी का भित्ति चित्र नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति, गीता, परंपराओं और जीवन मूल्यों की बातों को राजनीति से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। ये हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों से जुड़ी बातें हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे श्री गुरु जी जैसे महान व्यक्तित्वों को अपना आदर्श बनाकर समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करें तथा उनके जीवन से प्रेरणा लें। उन्होंने रत्न चंद सरदाना जी की कृति ‘अपना माधव’ के लिए शुभकामनाएं दीं।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X