Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

सेना के लिए स्वदेशी ड्रोन विकसित करेंगे हमीरपुर के सर्वेश शर्मा

Updated on Thursday, September 24, 2026 20:16 PM IST

 
शिमला : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हमीरपुर (बड़ू) के कंप्यूटर साइंस के छात्र सर्वेश शर्मा को भारतीय सेना के लिए स्वदेशी ‘रुद्रा एज टी-1 (स्पेक्ट्रा)’ ड्रोन विकसित करने के लिए रक्षा मंत्रालय से 3.5 करोड़ रुपये की अनुदान राशि प्राप्त करने पर बधाई दी है।
धर्माणी ने सर्वेश शर्मा की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह नवाचार हिमाचल प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा और तकनीकी क्षमता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवा नेतृत्व वाले विकास और नवाचार को प्रोत्साहित कर रही है, जिससे प्रदेश के युवा अपने सपनों को आत्मविश्वास के साथ साकार कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि सर्वेश शर्मा द्वारा भारतीय सेना के लिए तैयार किया जाने वाला रुद्रा एज टी-1 (स्पेक्ट्रा) ड्रोन सीमा पर निगरानी में उपयोगी साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि ड्रोन की विशेषताओं में दुश्मन के रडार से बचने तथा जैमर के प्रभाव से सुरक्षित रहने की क्षमता शामिल है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना स्वदेशी ड्रोन तकनीक को और अत्याधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
 
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के युवाओं के कौशल को वैश्विक मंच से जोड़ने के लिए विभिन्न पहल कर रही है। इसी कड़ी में तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों को एक्सपोजर और शैक्षणिक भ्रमण करवाए जा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न तकनीकी संस्थानों के युवाओं को कजाकिस्तान और जापान का शैक्षणिक भ्रमण भी करवाया गया है, जिससे उनके तकनीकी कौशल को और सुदृढ़ करने में मदद मिली है।
धर्माणी ने कहा कि सर्वेश शर्मा की उपलब्धि हिमाचल के अन्य युवाओं को भी नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने सर्वेश शर्मा को उनकी आगामी परियोजना की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X