Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

पीएम श्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ओरियंटेशन कार्यक्रम

Updated on Thursday, September 24, 2026 20:20 PM IST

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पीएम श्री योजना के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए समग्र शिक्षा द्वारा स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों के क्षमता निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में पीएम श्री विद्यालयों के स्कूल प्रमुखों के लिए पांच दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम  आयोजित किया जा रहा है। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में कांगड़ा और चंबा जिलों के पीएम श्री विद्यालयों के स्कूल प्रमुखों के समग्र शिक्षा के स्टेट कोऑर्डिनेटर रविंदर सिंह, यादविंद्र शर्मा एवं प्रियंका वर्मा, जिला कांगड़ा डाइट की प्रधानाचार्य डॉ. निशा कटोच तथा जिला चंबा डाइट की प्रधानाचार्य नम्रता शर्मा भाग ले रहीं हैं। दोनों जिलों के उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा एवं उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा भी कार्यक्रम में शामिल हैं। 
 
ओरियंटेशन कार्यक्रम के दौरान, समग्र शिक्षा की विभिन्न इंटरवेंशन, पीएम श्री योजना के वित्तीय मानदंडों तथा SNA SPARSH के माध्यम से निधियों के प्रबंधन एवं हस्तांतरण की प्रक्रिया के बारे में स्कूल प्रमुखों को जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा विद्यालय विकास, शैक्षिक गुणवत्ता, नवाचार और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग सहित योजना के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों एवं संसाधन व्यक्तियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल स्तर पर पीएम श्री योजना के लक्ष्यों और प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए स्कूल प्रमुखों को आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन एवं व्यावहारिक समझ प्रदान करना है। इस दौरान अधिकारियों, समन्वयकों एवं विद्यालय प्रमुखों के बीच संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान भी किया जा रहा है, जिससे विद्यालय स्तर पर योजना के क्रियान्वयन को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।
 
 
लैब, डिजिटल लाइब्रेरी व आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहे पीएम श्री स्कूल
हिमाचल प्रदेश में 199 विद्यालयों को पीएम श्री स्कूलों के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, समावेशी एवं प्रेरक सीखने का वातावरण तैयार करने के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक अधोसंरचना और 21वीं सदी के कौशलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
 
पीएम श्री विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ विज्ञान प्रयोगशालाएं, डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट कक्षाएं, खेल सुविधाएं तथा अन्य आधुनिक शैक्षणिक संसाधन विकसित किए जा रहे हैं। शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण के माध्यम से उन्हें इन संसाधनों और योजना के प्रावधानों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए भी तैयार किया जा रहा है।
इसी उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों में चरणबद्ध तरीके से ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पहले बिलासपुर में तीन जिलों के स्कूल प्रमुखों के लिए इसी प्रकार की कार्यशाला आयोजित की जा चुकी है। आगामी चरण में कुल्लू और सोलन में भी ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उम्मीद है कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से पीएम श्री योजना के लक्ष्यों को विद्यालय स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और इसके गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को और सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X