Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले राज्यपाल ने फोरलेन कार्य का किया निरीक्षण

Updated on Thursday, September 24, 2026 20:21 PM IST

 
बिलासपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के एम्स बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बुधवार को एनएच-205 पर कलर बाला गांव से नौणी चौक तक चल रहे फोरलेन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति और राष्ट्रपति के दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
 
एनएचएआई अधिकारियों ने राज्यपाल को फोरलेन परियोजना की प्रगति से अवगत करवाया। अधिकारियों ने बताया कि एनएच-205 पर कलर बाला गांव से नौणी चौक तक करीब 17.450 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन में अपग्रेड किया जा रहा है। परियोजना के तहत पूर्ण हो चुके कार्यों, निर्माणाधीन कार्यों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी राज्यपाल को दी गई। परियोजना को सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
 
अधिकारियों ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान एम्स बिलासपुर के आसपास निर्बाध कनेक्टिविटी और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए की जा रही तैयारियों की भी जानकारी दी।
राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए एम्स बिलासपुर के आसपास आवागमन और कनेक्टिविटी से संबंधित सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो।
 
उन्होंने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास और आधारभूत ढांचे से जुड़े कार्य जनसुविधा, सड़क सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दौरों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए जाने चाहिए।
 
 
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X