Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

SIR के विरोध में आज शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, PCC बैठक में आंदोलन की बनेगी रणनीति

Updated on Thursday, September 24, 2026 20:24 PM IST

शिमला : मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर हिमाचल कांग्रेस ने विरोध तेज करने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस शुक्रवार को शिमला स्थित चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी। पार्टी की ओर से SIR की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी प्रदर्शन के दौरान उठाई जाएगी। 
 
कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद जिंटा के अनुसार प्रदर्शन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस का कहना है कि SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया को लेकर उसकी आपत्तियां हैं। पार्टी का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। 
 
PCC बैठक में आगे के आंदोलन पर मंथन
SIR के विरोध के साथ ही शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक भी होगी। इसमें पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में SIR के खिलाफ आंदोलन को प्रदेश स्तर पर आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को सक्रिय करने सहित विभिन्न मुद्दों पर भी मंथन होगा। 
 
भरमौर से सिरमौर तक निकलेगी ‘हिमाचल जोड़ो यात्रा’
बैठक में भरमौर से सिरमौर तक प्रस्तावित ‘हिमाचल जोड़ो यात्रा’ को लेकर भी रणनीति तय की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अगुवाई में प्रस्तावित इस यात्रा के कार्यक्रम और रूपरेखा पर चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस की ओर से यात्रा के दौरान SIR सहित अन्य मुद्दों को उठाने की बात कही गई है। 
 
पदाधिकारियों के तीन माह के कामकाज की होगी समीक्षा
बैठक में प्रदेश कांग्रेस संगठन के पिछले तीन माह के कामकाज की भी समीक्षा की जाएगी। जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों से संगठन के लिए किए गए कार्यों का ब्योरा लिया जाएगा। पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल तीन दिवसीय हिमाचल दौरे पर हैं और 25 सितंबर को शिमला में होने वाली बैठक में शामिल होंगी। पार्टी स्तर पर निष्क्रिय पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X