Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हरियाणा

विपक्ष भारतीय संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर देश में तानाशाही लाना चाहता है : अनिल विज

Updated on Friday, September 25, 2026 21:01 PM IST

यमुना नगर : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा है कि अंबाला छावनी में बनाए गये 'आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक' का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इस स्मारक का जल्द ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी उदघाटन करेंगे। इसके अलावा, विज ने आज विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करना चाहता है और देश में तानाशाही लागू करना चाहता है।

विज आज यमुनानगर में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज बैठक में 16 शिकायतों का निपटारा और आगामी कार्यवाही के निर्देश दिये गए है। चुनाव आयोग के मामले के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह विपक्ष द्वारा विशेष तौर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा बड़े लंबे समय से एक अभियान चलाया जा रहा है, कि हिंदुस्तान की जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं हैं यानी कि चुनाव आयोग, ईडी या सीबीआई इत्यादि पर प्रहार किया जाए।

उन्होंने कहा कि इनके (राहुल गांधी) अंदर भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, जिसने देश के सारे नियम तोड़कर आपातकाल लगाया था, का ही खून है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके (राहुल गांधी) अंदर प्रजातंत्र वाला खून नहीं है, इनके अंदर डिक्टेटरशिप वाला खून है।
विज ने कहा कि यह किसी कानून को नहीं मानते और किसी नियम को नहीं मानते। उन्होंने कहा कि ऐसे ही पिछले दिनों भी इन्होंने जंतर मंतर पर धरना दिया जबकि सुप्रीम कोर्ट उस विषय के संबंध में निर्देश दे चुका था। उन्होंने कहा कि यह देश में तानाशाही लागू करना चाहते हैं और संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने तो दो ढाई साल के लिए ही तानाशाही की थी जबकि यह हमेशा के लिए तानाशाही लाना चाहते हैं।

विज ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष बहुत शोर मचाता हैं लेकिन लोग इनकी बातों में नहीं आते हैं। अभी हाल ही में इन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर में जाकर बेहूदा एक्टिंग युवकों के सामने दिखाई क्योंकि यह युवाओं को बिगाड़ना चाहते हैं लेकिन युवा इनकी बातों में आने वाला नहीं है।
विज ने कहा कि प्रजातंत्र में कौन क्या कह रहा है वह महत्व नहीं रखता बल्कि प्रजातंत्र में मतदान क्या कह रहा है वह महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी ने चुनाव जीता और जेन-जी और युवाओं ने एबीवीपी को वोट देकर एनएसयूआई के सभी उम्मीदवारों को हराने का काम किया। इसी प्रकार, चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विजय हुई है। उन्होंने कहा कि जेन-जी युवा इनको पूरी तरह से जान गए है और अब विपक्ष पूरी तरह से बौखला चुका हैं क्योंकि यह बेवजह के रोजाना मुद्दे उठाते हैं।

इसी प्रकार, त्योहारों के समय जाम होने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि एसपी साहब को कहा गया है कि त्योहारों के मौसम में कहीं पर भी जाम ना लगने दिया जाए और समुचित व्यवस्था की जाए तथा कर्मचारियों को तैनात किया जाए। हरियाणा रोडवेज के बेड़े में बसों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज के बेड़े में लगभग 400 बसे आ रही है।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X