Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हरियाणा

चुनावी प्रक्रिया पर उठे सवालों का तथ्यात्मक जवाब दे चुनाव आयोग : कुमारी सैलजा

Updated on Friday, September 25, 2026 21:02 PM IST

सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूचियों और चुनावी सॉफ्टवेयर को लेकर जो गंभीर सवाल उठाए हैं, उन्हें राजनीतिक आरोप बताकर खारिज नहीं किया जा सकता। मीडिया रिपोर्टों में दो चुनाव आयुक्तों द्वारा कई अवसरों पर लिखित आपत्तियां दर्ज कराने की बात सामने आने से पूरा मामला और गंभीर हो गया है। चुनाव आयोग को इन आपत्तियों, उन पर लिए गए निर्णयों और सॉफ्टवेयर की भूमिका से संबंधित पूरा रिकॉर्ड देश के सामने रखना चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तराखंड में एसआईआर के दौरान सामने आए आंकड़ों के अनुसार 42,030 फॉर्म-7 आवेदन एईआरओ तथा 22,443 आवेदन ईआरओ के नाम से दाखिल दिखाए गए।

फॉर्म-7 किसी मतदाता का नाम सूची से हटाने की आपत्ति के लिए होता है, इसलिए यह स्वाभाविक सवाल है कि जिस ईआरओ को इन आपत्तियों पर निष्पक्ष निर्णय लेना है, उसी के नाम से हजारों आवेदन कैसे दर्ज हो गए। पंजाब में ई आरओ और एईआरओ के नाम से ऐसी आपत्तियों की संख्या केवल 215 बताई गई है, जबकि उत्तराखंड में यह आंकड़ा 64 हजार से अधिक होना असामान्य है और इसकी स्पष्ट व्याख्या जरूरी है। सांसद ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से अब लगभग 95 हजार फॉर्म-7 आवेदन सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्वतः जनरेट होने की बात स्वीकार की गई है। यदि किसी मतदाता को “लॉजिकल डिक्रिपेनसी के आधार पर अपात्र चिह्नित करते ही ईसीआईE-नेट स्वयं फॉर्म-7 तैयार कर देता है, तो चुनाव आयोग बताए कि यह व्यवस्था किस वैधानिक नियम, सक्षम अधिकारी के आदेश और निर्धारित प्रक्रिया के तहत लागू की गई। प्रत्येक स्वतः जनरेट फॉर्म-7 का डिजिटल लॉग, कारण, तारीख, अधिकृत अधिकारी और की गई सुनवाई का विवरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए।


कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी हरियाणा और महाराष्ट्र की मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं, असामान्य तरीके से मतदाताओं के नाम जुड़ने-हटने तथा केंद्रीकृत सॉफ्टवेयर के उपयोग का मुद्दा पहले भी प्रमाणों के साथ उठा चुके हैं। चुनाव आयोग ने इन आरोपों का खंडन किया है, लेकिन केवल खंडन से नागरिकों का विश्वास बहाल नहीं होगा। हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के संबंधित चुनावी डेटा, आवेदन प्रक्रिया, आईपी लॉग तथा मतदाता सूची में किए गए प्रत्येक बदलाव की स्वतंत्र तकनीकी और न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए।


सांसद ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण आवश्यक है, लेकिन किसी पात्र नागरिक का मताधिकार तकनीकी त्रुटि, अपारदर्शी सॉफ्टवेयर अथवा यांत्रिक प्रक्रिया के कारण नहीं छीना जा सकता। कांग्रेस की मांग है कि किसी भी नाम को पर्याप्त नोटिस, व्यक्तिगत सुनवाई और कारणयुक्त आदेश के बिना न हटाया जाए; सभी फॉर्म-7 का विधानसभा क्षेत्रवार विवरण सार्वजनिक किया जाए तथा पूरी प्रक्रिया का स्वतंत्र ऑडिट कराया जाए। चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव कराने के साथ-साथ देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना भी है।


जन्मदिन पर मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार : कुमारी सैलजा
मेरे जन्मदिन पर देश और प्रदेश के कोने-कोने से मिले अपार स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों और प्रदेशवासियों की हृदय से आभारी हूं। आपका प्रेम और विश्वास मुझे जनसेवा, सामाजिक न्याय, समानता तथा संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने की नई शक्ति देता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के न्याय, समानता और संविधान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है। आपका साथ और विश्वास मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। एक बार फिर आप सभी का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X