Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हरियाणा

चौ. देवीलाल का पूरा जीवन संघर्ष, सादगी, किसान हित और जनसेवा को समर्पित रहा : दुष्यंत चौटाला

Updated on Friday, September 25, 2026 21:03 PM IST

जननायक जनता पार्टी ने देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती को प्रदेशभर में मनाया। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल ऐसे युगपुरुष थे जिनकी सोच की वजह से वे एक आम परिवार में पैदा होकर देश के उपप्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि देवीलाल ने जनहित की नीतियां न केवल बनाई बल्कि उन्हें लागू भी किया, जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ। चौधरी देवीलाल ने अपनी कही हुई बात को कानून बनाकर लागू किया। वे शुक्रवार को ऐलनाबाद के गांव शक्कर मंदोरी में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के अनावरण के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। डॉ चौटाला ने कहा कि ताऊ देवीलाल ने काम के बदले अनाज की योजना बनाई, जिसे बाद की सरकारों ने नाम बदल कर लागू किया। इस दौरान डॉ चौटाला ने चौधरी देवीलाल द्वारा रेडियो, साइकिल और ट्रैक्टरों पर टैक्स खत्म करने, गांव-गांव में हरिजन चौपाल बनवाने और बुजुर्गों की पेंशन लागू करने सहित अनेक किस्से ग्रामीणों को सुनाए। उन्होंने कहा कि जेजेपी चौधरी देवीलाल के नक्शे कदम पर ही चलते हुए जनकल्याण के कार्यों में जुटी है और उनकी नीतियों पर चलते हुए ही दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री रहते हुए किसान, कमेरे, युवाओं और महिलाओं के हितों के लिए अनेक कानून बनाकर लागू किए। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गुरुग्राम स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चौ. देवीलाल को नमन करते हुए कहा कि देवीलाल जी का पूरा जीवन संघर्ष, सादगी, किसान हित और जनसेवा को समर्पित रहा और उनके विचार आज भी समाज और राजनीति को दिशा देने का कार्य करते है। उन्होंने कहा कि देवीलाल जी केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि जनसंघर्ष और जनसेवा की ऐसी विचारधारा थे, जिसने हरियाणा की राजनीति को नई पहचान दी। हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने प्रदेश की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई और जीवनभर किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों तथा समाज के हर वर्ग के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। करनाल में आयोजित देवीलाल जयंती कार्यक्रम में जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि किसानों, कमेरे और हर जरूरतमंद की आवाज रहे ताऊ देवीलाल जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा कि चौ देवीलाल की विचारधारा और संघर्ष के रास्ते पर चलकर जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने चौधरी देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे महज चौदह साल की उम्र में देश की आजादी की लड़ाई में शामिल हुए। देश आजाद होने के बाद भी उन्होंने जनहित की आवाज उठाई। वे हमेशा जनता की भलाई का सोचते थे और पहली बार बनी सरकार में बुजुर्गों की पेंशन की शुरुआत की। महिलाओं के लिए जच्चा-बच्चा योजना की शुरुआत की। दिग्विजय ने कहा कि अन्य सरकारों में अधिकारी फैसले लेते है, लेकिन चौधरी देवीलाल के फैसले हमेशा सड़क व गांव की गलियों से आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान से शुरू होते थे। चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जेजेपी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ केसी बांगड़, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जननायक चौधरी देवीलाल को याद किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X