Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

पच्छाद को 237 करोड़ की सौगात, छह विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास

Updated on Friday, September 25, 2026 21:21 PM IST

शिमला/सराहां : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र को 237.23 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पच्छाद के एक दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सराहां में छह विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इनमें पेयजल और सिंचाई योजनाओं के साथ 203.52 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण सड़क परियोजना शामिल है।
मुख्यमंत्री ने पच्छाद तहसील के तहत गिरि नदी से नारग-नोहरा, डिलमन, सरिया, महलोग लाल टीकर, दाड़ो देवरिया द्राबली, सरोल चमेंजी, वासनी और नैनाटिक्कर सहित विभिन्न गांवों के लिए 26.51 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया।
इसके अलावा राजगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत छोग टाली और सानियो दीदग की विभिन्न बस्तियों के लिए 1.57 करोड़ रुपये की पेयजल योजना तथा ग्राम पंचायत शाया-सनोरा के धनच चुखरिया एवं आसपास के गांवों के लिए 1.25 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने जल शक्ति उपमंडल चंदोल के तहत मलोह मशोग और आसपास के गांवों के लिए 1.52 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना तथा पच्छाद तहसील की ग्राम पंचायत बणी-बखोली, सुरला-जनोट और साधना-घाट के विभिन्न गांवों के लिए 2.86 करोड़ रुपये की पेयजल आपूर्ति योजना भी जनता को समर्पित की।
203.52 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने 203.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-कुमारहट्टी मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के साथ सेब उत्पादकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी।
सुक्खू ने कहा कि बेहतर सड़क सुविधा मिलने से बागवान अपने उत्पादों को बगीचों से मंडियों और संग्रहण केंद्रों तक अधिक आसानी से पहुंचा सकेंगे। परिवहन में लगने वाला समय कम होगा और फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को घटाने में भी मदद मिलेगी। इससे बागवानी उत्पादों की प्रमुख बाजारों तक पहुंच बेहतर होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-कुमारहट्टी मार्ग वैकल्पिक सड़क के रूप में वाहनों की सुचारू आवाजाही में भी सहायक होगा। उन्होंने कहा कि 237.23 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं से पच्छाद क्षेत्र में आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और लोगों को पेयजल, सिंचाई तथा बेहतर सड़क जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X