Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन

Updated on Friday, September 25, 2026 21:23 PM IST

 
शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने राज्य चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका और उन्हें पद से हटाने की मांग की।
प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी, विधायक रघुवीर बाली, प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद जिंटा सहित पीसीसी, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। शिमला नगर निगम के महापौर, पार्षदों तथा अग्रणी संगठनों और विभागों के पदाधिकारियों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।
रजनी पाटिल बोलीं- मतदाताओं के अधिकारों का हनन
रजनी पाटिल ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाती रही है। हाल में दो चुनाव आयुक्तों द्वारा विभिन्न निर्णयों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की खबरों के बाद इन सवालों को और बल मिला है।
उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है और कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशभर में आंदोलन करेगी।
अग्निहोत्री बोले- कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त के कामकाज की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के कारण बड़ी संख्या में मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर पहली बार इतने गंभीर सवाल उठे हैं और कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर चुप नहीं बैठेगी।
अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा के लिए जन आंदोलन करेगी।
जिलों और ब्लॉकों में नुक्कड़ सभाएं करेगी कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि पार्टी चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को प्रदेश के हर हिस्से तक ले जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं और कांग्रेस इन्हें जनता के बीच उठाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रक्रिया और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि SIR को लेकर निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बहुसदस्यीय आयोग में अलग-अलग राय, टिप्पणियां और आंतरिक विचार-विमर्श सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं तथा आयोग के अंतिम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए हैं।
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X