Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

राष्ट्रीय

सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने चिनार कॉर्प्स क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा

Updated on Saturday, September 26, 2026 19:32 PM IST

थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने चिनार कॉर्प्स के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राइफल्स के सेक्टर मुख्यालय का दौरा किया और आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। सेना के एडीजी पीआई (अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय) द्वारा ‘एक्स’ पर दी गई जानकारी के अनुसार, दौरे के दौरान सेनाध्यक्ष को मौजूदा सुरक्षा स्थिति और आतंकी खतरों का पता लगाने, उन्हें रोकने और निर्णायक जवाब देने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी गई।

बता दें कि राष्ट्रीय राइफल्स कश्मीर घाटी में चिनार कॉर्प्स (15 कॉर्प्स) के तहत काम करती है। यह जम्मू-कश्मीर में तैनात एक विशेष आतंकवाद-रोधी बल है और घाटी में सुरक्षा ग्रिड को संभालती है। कश्मीर घाटी में इसकी यूनिट्स और सेक्टर मुख्यालय श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स के ऑपरेशनल नियंत्रण में काम करते हैं।

सेनाध्यक्ष ने सभी रैंकों के जवानों के प्रोफेशनलिज्म, प्रतिबद्धता और ऑपरेशनल तैयारी के उच्च मानकों की सराहना की। उन्होंने जवानों से लगातार सतर्क रहने, खुफिया जानकारी पर आधारित अभियानों को और तेज करने और उभरते खतरों पर तेजी और सटीकता से जवाब देने की क्षमता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने स्थितिजन्य जागरूकता बढ़ाने और समग्र आतंकवाद-रोधी प्रतिक्रिया को मजबूत करने के लिए सभी हितधारकों के साथ सहज तालमेल और करीबी समन्वय के महत्व पर भी जोर दिया।

इस दौरान सेनाध्यक्ष ने वीरता और अनुकरणीय सेवा के लिए योग्य सैनिकों को सीओएएस प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए। यह सम्मान आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनके साहस और योगदान को देखते हुए दिया गया। उन्होंने खतरे से हमेशा आगे रहने, लगातार ऑपरेशनल फोकस बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए समन्वित और संतुलित प्रतिक्रिया देने की जरूरत पर जोर दिया। भारतीय सेना ने कहा कि ‘जय से विजय’ की भावना के अनुरूप, भारतीय सेना आतंकवाद का मुकाबला करने, तालमेल मजबूत करने, लोगों की रक्षा करने और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए दृढ़ है।

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X