Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

Himachal: शिमला में रजनी पाटिल का बड़ा बयान, कहा- CM सुक्खू के प्रस्ताव पर ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Updated on Saturday, September 26, 2026 20:41 PM IST

शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने स्पष्ट किया है कि राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रस्ताव मिलने के बाद ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी आलाकमान को इस संबंध में कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए रजनी पाटिल ने चुनाव आयोग, ईवीएम और पार्टी के आंतरिक अनुशासन को लेकर बेबाक राय रखी।

चुनाव आयुक्त पर लगाए गंभीर आरोप, बैलेट पेपर से चुनाव की उठाई मांग
प्रेस वार्ता के दौरान रजनी पाटिल ने केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें जेल में डालने तक की बात कह दी। उन्होंने दावा किया कि नई पीढ़ी भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग दोहराई। भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हालिया चुनाव नतीजे उम्मीदों के विपरीत रहे हैं, जिसका कारण बड़े पैमाने पर वोट चोरी है। उन्होंने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि अब सिर्फ वोट चोरी नहीं हो रहे, बल्कि पार्टी चोरी तक हो रही है। इस कथित धांधली के खिलाफ कांग्रेस आगामी सोमवार को हिमाचल प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन करेगी।

राजस्व मंत्री जगत नेगी को नसीहत, संगठन में कसावट के निर्देश
पार्टी के आंतरिक मामलों पर बोलते हुए रजनी पाटिल ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को सख्त नसीहत दी कि वे पार्टी से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक बयानबाजी से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन के कामकाज पर उन्होंने कहा कि कई जिला अध्यक्षों ने ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा उनकी बात न सुनने की शिकायत की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन में जहां नियुक्तियां लंबित हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।

2027 के चुनावों की तैयारी शुरू, पेपर लीक बड़ा मुद्दा
रजनी पाटिल ने बताया कि कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। आगामी चुनावों में पेपर लीक को एक बड़ा मुद्दा बनाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पेपर लीक के कारण 70 से 80 युवाओं को आत्महत्या जैसा दुखद कदम उठाना पड़ा है, जिसे कांग्रेस जनता के बीच प्रमुखता से उठाएगी।

छात्रों की गूंज कार्यक्रम हिमाचल करवाने का करेंगे आग्रह
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सफल कार्यक्रम छात्रों की गूंज को हिमाचल प्रदेश में भी आयोजित करवाने का आग्रह किया जाएगा, जो देश के अन्य प्रमुख शहरों में काफी सफल रहा है।

 

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X