Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हरियाणा

कथित वोट चोरी से बनी हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस्तीफा दें : संजय दत्त

Updated on Saturday, September 26, 2026 20:54 PM IST

हरियाणा कांग्रेस द्वारा संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने के अभियान के तहत शनिवार को गन्नौर और भिवानी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सम्मेलन आयोजित किए गए। सम्मेलनों में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया, जबकि अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने की। गन्नौर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।

सम्मेलनों में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता, मतदाता सूचियों में हुए बदलाव, कथित ‘वोट चोरी’ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े गंभीर आरोपों और सवालों का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच के माध्यम से समाधान किया जाना चाहिए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल और चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंबे समय से चुनाव प्रक्रिया और कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर सवाल उठाते रहे हैं और हाल में सामने आए तथ्यों ने इन सवालों को और गंभीर बना दिया है।

संजय दत्त ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का सीधा असर लोकतंत्र और जनता के मतदान के अधिकार पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें बनीं, वहां चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सत्ता में आने को लेकर ‘वोट चोरी’ के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं, तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुप्पी सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि सरकार और भाजपा नेतृत्व को चुनाव प्रक्रिया तथा मतदाता सूचियों से जुड़े सवालों पर देश के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट उसका सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है। चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर किसी भी प्रकार का संदेह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं और हरियाणा में भी मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित किए जाने को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए चुनावी फैसलों और मतदाता सूचियों में हुए बदलावों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने तथा उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों की जांच के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है, तो सरकार और भाजपा नेतृत्व को उठाए जा रहे सवालों का स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं और इन सवालों का जवाब पारदर्शिता तथा स्वतंत्र जांच के माध्यम से दिया जाना चाहिए।

गन्नौर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव और पारदर्शी मतदाता सूची आवश्यक है। यदि मतदाता सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता को लेकर सवाल उठते हैं, तो उनका समाधान तथ्यों और स्वतंत्र जांच के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए हर स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों के माध्यम से कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि कांग्रेस का संगठन केवल चुनाव के समय सक्रिय रहने वाला संगठन नहीं है, बल्कि यह जनता के बीच लगातार काम करने वाला संगठन है। ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर घर-घर जाकर जनता से संवाद करें, सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखें तथा लोगों को उनके लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक सवाल का जवाब निर्वाचन आयोग और सरकार को पारदर्शी तरीके से देना चाहिए। लोकतंत्र में मतदाता का विश्वास सर्वोपरि है।

इस अवसर पर गन्नौर में ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश राठी, चाणक्य शर्मा और अशोक त्यागी तथा भिवानी में जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी, प्रदीप गुलिया, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार शास्त्री, जोगिंदर ग्रेवाल, कुलदीप सिंह, दिलबाग सिंह, अनिल नेहरा, सतवीर सिंह और राजपाल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X