Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हरियाणा

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठते सवाल लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : कुमारी सैलजा

Updated on Saturday, September 26, 2026 20:56 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर देश की जनता का विश्वास लोकतंत्र की बुनियाद है। यदि इस संस्था के प्रति लोगों का भरोसा कमजोर होता है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस हमेशा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की पक्षधर रही है और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा एवं स्वायत्तता की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी।


कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए कई फैसलों को लेकर विपक्ष और आम नागरिकों के बीच गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के फैसले पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और राजनीतिक प्रभाव से मुक्त दिखाई देने चाहिए। जिन निर्णयों और चुनावी प्रक्रियाओं पर सवाल उठे हैं, उनकी निष्पक्ष जांच हो और आवश्यक तथ्य सार्वजनिक किए जाएं, ताकि देश के सामने वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।


सांसद ने कहा कि एसआईआर और मतदाता सूचियों को लेकर कांग्रेस लगातार अपनी चिंताएं सामने रख रही है। किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से नहीं हटना चाहिए। मतदाता सूचियों से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने संबंधी शिकायतों और आरोपों की पारदर्शी जांच जरूरी है। प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना चुनाव आयोग का संवैधानिक दायित्व है और इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की मनमानी स्वीकार नहीं की जा सकती।


कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों, प्रदेश नेतृत्व और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी मतदाता सूचियों तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतें लगातार उठाई हैं। कांग्रेस की मांग है कि इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि कहीं अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदारी तय करते हुए कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।


उत्तराखंड की भाजपा सरकार की खिलाफ जनता में रोषः
कुमारी सैलजा ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, कर्मचारियों की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों में असंतोष है। सरकार जनता की अपेक्षाओं पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक हथकंडों पर निर्भर नहीं रह सकती। लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता करती है और जनता सरकार के कामकाज का आकलन अपने विवेक तथा मताधिकार से करेगी।


मताधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी कांग्रेसः
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई किसी संवैधानिक संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि संस्थाओं की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की है। चुनाव आयोग को विपक्ष और नागरिकों द्वारा उठाए जा रहे सवालों का तथ्यपूर्ण जवाब देकर चुनाव प्रक्रिया के प्रति विश्वास मजबूत करना चाहिए। सांसद ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों, निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक पात्र मतदाता के मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X