Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

नई जनरेशन अकेले रहने में भी खुश, शादी और बच्चे करना इंसानों के लिए जरूरी नहीं : अभिषेक बनर्जी

Updated on Sunday, September 27, 2026 16:43 PM IST

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बनर्जी 'स्त्री', 'पाताल लोक' और 'मिर्जापुर' जैसे प्रोजेक्ट्स में अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाक बातों के लिए भी जाने जाते हैं। इस कड़ी में उन्होंने आज के दौर में रिश्तों को लेकर बदलती सोच पर खुलकर बात की है।

समाचार एजेंसी संग बातचीत में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आज की नई जनरेशन अकेले रहने में सहज महसूस करती है और उन्हें अपनी कंपनी एंजॉय करने में कोई परेशानी नहीं है। आज के युवा खुद से प्यार करना और अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में रिलीज हुई एंथोलॉजी 'लस्ट स्टोरीज 3' के प्रमोशन के दौरान समाचार एजेंसी से खास बातचीत में अभिषेक बनर्जी ने आधुनिक रिश्तों और नई जनरेशन की बदलती सोच पर बात की। उन्होंने कहा, ''पहले के मुकाबले आज के युवा अकेले रहने को लेकर ज्यादा सहज हैं। उन्हें अकेले समय बिताने, गेम खेलने और अपनी कंपनी एंजॉय करने में कोई परेशानी नहीं होती। वे खुद से खुश हैं और यह एक अच्छी बात है।''

एक्टर ने कहा, ''खुद के साथ खुश रहना आज की जनरेशन की बड़ी खूबी है। हर व्यक्ति के लिए शादी या किसी रिश्ते में रहना ही जिंदगी का एकमात्र रास्ता नहीं होता। लोग अब अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से जिंदगी जीने के अलग-अलग तरीके चुन रहे हैं।''

अभिषेक ने शादी और बच्चे करने के कॉन्सेप्ट पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ''यह एक ऐसा कॉन्सेप्ट है, जिसे शायद किसी ने शुरू किया कि आपको किसी से मिलना है, शादी करनी है, बच्चे करने हैं, उन्हें स्कूल भेजना है, नौकरी करनी है और फिर बच्चों की शादी करनी है। मुझे नहीं लगता कि यह इवोल्यूशन का हिस्सा है, बल्कि यह इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन का हिस्सा है।''

अभिषेक ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ''मेरे कई दोस्त ऐसे हैं, जिन्होंने बच्चे न करने का फैसला लिया है। अब लोग अपनी जिंदगी को लेकर ऐसे फैसले ज्यादा खुलकर ले रहे हैं और यह बदलाव समाज में दिखाई भी दे रहा है।''

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बनर्जी हाल ही में नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी 'लस्ट स्टोरीज 3' में नजर आए हैं। इस एंथोलॉजी में चार शॉर्ट फिल्म सेगमेंट हैं, जिन्हें विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है।

'लस्ट स्टोरीज 3' में अभिषेक बनर्जी के साथ राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा, अली फजल, राधिका मदान, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

'लस्ट स्टोरीज 3' 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई है।

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X